एक्सप्लोरर

Video: 'मस्त माहौल' पर दुल्हन ने दिखाए जहरीले लटके-झटके, यूजर्स बोले- ससुराल पहुंच बहन...

Viral Video: दुल्हन 'मुझे मस्त माहौल में जीने दे' गाने पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही है. डांस करते हुए दुल्हन कभी अपना लहंगा संभाल रही है तो कभी अपने पल्लू को संभाल रही है.

Trending Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका अच्छा खासा मनोरंजन हो जाता है. हाल ही में शादियों का सीजन थमा है और ऐसे में देश में लाखों शादियां हुई हैं. इन्हीं शादियों के कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं और फिर यूजर्स इसे लेकर जमकर मजे लूटते हैं. कई बार दूल्हा हंसी का पात्र बनता है तो कई बार दुल्हन. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में स्टेज पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

ससुराल वालों के सामने ऐसे गाने पर किया डांस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक दुल्हन अपनी शादी में स्टेज पर खड़े होकर डांस कर रही है. दुल्हन ने काफी ज्यादा भारी भरकम लहंगा पहना है इसके बावजूद भी दुल्हन डांस करने से बाज नहीं आ रही है. दुल्हन "मुझे मस्त माहौल में जीने दे" गाने पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही है. डांस करते हुए दुल्हन कभी अपना लहंगा संभाल रही है तो कभी अपने पल्लू को संभाल रही है. दुल्हन के साथ पीछे कुछ औरतें भी साथ साथ थिरकती नजर आ रही हैं. ऐसा लग रहा है कि इस गाने पर डांस करके दुल्हन अपने दूल्हे को पहले से ही चेतावनी दे रही है कि मैं घर के काम नहीं करूंगी और मुझे जीने के लिए मस्त माहौल चाहिए. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by only bridal.....❤️❤️🥳🎊🎊💐🫶🫶 (@mishra_prachi1898)

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को mishra_prachi1898 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. ऐसे में यूजर्स इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ससुराल पहुंच बहन, झाड़ू पोछा भी करेगी बर्तन भी साफ करेगी तब मस्त माहौल मिलेगा. एक और यूजर ने लिखा...किसी एक का तो मस्त माहौल खत्म होने वाला है, या तो इसका या इसके दूल्हे का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...नारीवाद के नाम पर किसी भी गाने पर डांस कर रही है.

यह भी पढ़ें: Delhi Rains: आतिशी की भूख हड़ताल से घबराए इंद्रदेव! दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुई बारिश तो बोले यूजर्स

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Salary Slip Marriage Proposal Viral: शादी कर लो कहकर भेज दी सैलरी स्लिप, लड़की ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस 
शादी कर लो कहकर भेज दी सैलरी स्लिप, लड़की ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस 
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget