एक्सप्लोरर

Bowerbirds: ऐसी चिड़ियां जिसके इश्क का अंदाज़ निराला है, महबूब की खातिर आशियाना सजाता है ये परिंदा

बोवर बर्ड एक ऐसा खूबसूरत परिंदा होता है जिसका मिजाज काफी रंगीन माना जाता है और इसके इश्क का अंदाज काफी जुदा होता है. मादा बोवर को आकर्षित करने या लुभाने के लिए पुरुष बोवर अपने घोंसले को रंगीन और चमकदार चीजों से सजाया करता है.

पक्षी तो बहुत सुने होंगे और देखे होंगे आपने, हर किसी की अपनी एक अलग खूबी होती है. कोई पक्षी दिखने में बेहद खूबसूरत होता है तो किसी की बोली दिल को सुकून देती है. वहीं बोवर बर्ड एक ऐसा खूबसूरत परिंदा होता है जिसका मिजाज काफी रंगीन माना जाता है और इसके इश्क का अंदाज काफी जुदा होता है. प्यार में डूबे इस पक्षी की खासियत यह है कि यह अपने महबूब की खातिर किसी आर्किटेक्ट की तरह अपने आशियाने को बनाता है. मादा बोवर को रिझाने के लिए यह पक्षी अपने घोंसले को रंगीन और चमकदार चीजों से भी सजाया करता है.

बला की नफासत के साथ आशियाना सजाते हैं

दुनिया भर में बोवर बर्ड की लगभग 20 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से एक है वोगेलकोप बोवर बर्ड. बोवर बर्ड की यह नस्ल इंडोनेशियाई द्वीप न्यू गिनी के वोगेलकोप क्षेत्र में पाई जाती है. इस परिंदे की सबसे अनोखी और खास बात यह है कि यह किसी वास्तुकार की तरह अपने घोंसले या आशियाने को सजाता और संवारता है. ये पक्षी बला की नफासत के साथ पुआल से अपने घर को बनाते हैं, ये कुछ मोटे तिनकों से एक खंभा बनाते हैं और उस पर कई तिनके रखकर झोपड़े के आकार का घोंसला बना लेते हैं, बाद में बड़ी ही कुशलता के साथ इसे फूल-पत्तियों से सजाते हैं. रिसर्च में पाया गया है कि मादा बोवरबर्ड को नीला रंग काफी भाता है. इस कारण अपने आर्किटेक्चर स्किल्स के लिए मशहूर ये परिंदा अपने घोंसले को सजाने के लिए ज्यादातर नीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करता है.

मादा बोवर को आकर्षित करने के लिए सजाते हैं घोंसला

मादा बोवर के प्यार में डूबा पुरुष बोवर उसे अपने घर की तरफ आकर्षित करने के लिए फूलों, कई तरह के सूखे पत्तों, फलों, बीजों और चमकदार कीड़ों को इकट्ठा करता है और अपने आशियाने की डेकोरेशन करता है. यह पक्षी अपने घोंसले को छोटे कोयले के ढेर के सामने बनाता है, इसके अलावा यह कई तरह के रंगों का अपने आशियाने में समावेश करने की कोशिश करता है ताकि मादा बोवर उसके घोंसले की तरफ खिंची चली आए. इतना ही नहीं यह परिंदा इतना समझदार होता है कि अगर इसके घर पर लगी फूल-पत्तियां मुरझा गई हैं तो ये फौरन उन्हें बदल देता है और ताजे-फूल और पत्तियों से घर को फिर से सजा देता है.

घर की सजावट देख खुश होती है मादा बावर

बोवर पक्षी अक्सर दूसरे पक्षियों के घोंसले से चीजें भी चुराता है. इसके अलावा यह पक्षी मानव निर्मित चीजों जैसे प्लास्टिक की बोतल, रंगीन ढक्कन आदि भी इकट्ठा करता है. मादा बोवर अक्सर पुरुष बोवर के घोंसले के सामने बने पेड पर ही बैठती है ताकि वह उसके घर का अच्छी तरह से निरीक्षण कर सके पुरुष बोवर द्वारा की गई घर की बनावट और सजावट देखकर मादा बोवर काफी खुश होती है. यह उसे एहसास कराता है कि ये उसके प्रेमी का आशियाना है.

ये भी पढ़ें

बैंक अकाउंट के आधार से लिंक होने के ये हैं फायदे, इस आसान तरीके से जानें आपका आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं

साल 2019-20 का रिफंड आना शुरू हुआ, जानिए कैसे चेक करें इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस, क्लेम के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Dog Viral Video: कुत्ते का भौं-भौं और बच्चों का रेन डांस, वीडियो देखकर बन जाएगा दिन
कुत्ते का भौं-भौं और बच्चों का रेन डांस, वीडियो देखकर बन जाएगा दिन

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget