एक्सप्लोरर

20 साल बाद समंदर किनारे घूमती दिखी हाथ वाली ये अजीबोगरीब विलुप्त मछली

ऑस्ट्रेलिया के एक बीच पर 20 सालों के बाद एक विचित्र मछली देखने को मिली है. इस मछली को लेकर चौंकाने वाली बात यह है कि इसके दो फिन्स के बजाय दो हाथ हैं. माना जा रहा था कि ये मछली विलुप्त हो चुकी है.

फिन्स वाली मछली तो आपने तो बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी हाथों वाली मछली देखी है? बेशक नहीं देखी होगी, क्योंकि ऐसी मछलियों को लेकर माना जा रहा था कि ये विलुप्त हो चुकी हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के एक बीच पर 20 सालों के बाद एक ऐसी ही विचित्र मछली देखने को मिली है. इस मछली पर एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक केरी यारे की नजर तब पड़ी, जब वो बीच पर दौड़ लगा रही थीं.

उन्होंने बताया कि वह तस्मानिया के प्रिमरोज सैंड्स में स्थित बीच पर दौड़ लगा रही थीं. तभी उनकी नजर इस अजीबोगरीब या कहें सबसे अलग हैंडफिश पर पड़ी. उन्होंने कहा, 'मुझे दौड़ते समय इस तरह के प्राणियों को देखना काफी अच्छा लगता है. ये मछली कुछ कुछ टॉडफिश या पफरफिश की तरह दिखाई देती है. मैंने इसे रेत की परत के नीचे छिपा देखा. तब मेरी नजर इसके विचित्र हाथों पर पड़ी.' ये लुप्तप्राय प्रजाति की मछली है, जो चलने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल करती है. माना जा रहा था कि ये मछली विलुप्त हो चुकी है.

अब सिर्फ 2000 मछलियां बाकी!

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में इस तरह की सिर्फ 2000 मछलियां ही बची थीं. कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (CSIRO) की कार्ली डिवाइन का कहना है कि प्राइमरोज सैंड्स में इस मछली की आबादी विलुप्त थी. जो भी थी, वो 2005 से पहले थीं. पिछले कुछ सालों में हमने काफी खोजा, लेकिन इस तरह की एक भी मछली नजर नहीं आई. CSIRO की मानें तो यह पहली हैंडफिश थी, जिसे इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने लुप्तप्राय माना था. 

1990 से पहले आसानी से देखी जा सकती थीं ये मछलियां

कार्ली ने कहा कि ये स्पॉटेड हैंडफिश काफी दुर्लभ हैं. इन्हें 1990 से पहले आसानी से देखा जा सकता था. हालांकि अब इनकी आबादी काफी अलग-अलग हो गई हैं. अब सिर्फ 9 ही आबादी बची हैं. उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान कहता है कि अब लगभग सिर्फ 2000 स्पॉटेड हैंडफिश ही जंगल में बची हैं.

ये भी पढ़ें: 10 दिनों से नहीं आ रही थी 'पॉटी'...तो डॉक्टर के पास गया शख्स, इलाज के बाद इतनी आई कि हो गई 'मौत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल 
सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल 
77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट

वीडियोज

CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget