एक्सप्लोरर

पुलिस परामर्श केंद्र ने सुनाया ऐसा फैसला, 15 दिन पहली पत्नी और 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा शख्स

वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने शनिवार को बताया कि आरोप है कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पहले से ही विवाहित है और छह बच्चों का पिता है.

अब तक आपने संपत्ति सहित कई अन्य तरह के बंटवारे की खबरें देखी और सुनी होंगी, लेकिन अगर आपको पति के बंटवारे की बात की जाए तो आपको जरूर आश्चर्य होगा, लेकिन ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्णिया जिले में सामने आया है, जहां दो पत्नियों के झगड़े में पति का ही बंटवारा किया गया है. पुलिस परामर्श केंद्र ने अपने आदेश में पति को 15 दिन पहली और फिर 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, पूरा मामला दो पत्नियों के झगडे से जुड़ा हुआ है. केंद्र के सदस्य और पूर्णिया के वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने शनिवार को बताया कि आरोप है कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पहले से ही विवाहित है और छह बच्चों का पिता है. इस बात को छिपाकर उसने एक अन्य लड़की से भी शादी कर ली. दूसरी पत्नी से भी उसे एक पुत्री हुई. इसी दौरान दूसरी पत्नी को यह पता चल गया कि पति पहले से ही विवाहित है. इसके बाद दोनों पत्नियों को सच का सामना हो गया.

सच सामने आने के बाद दूसरी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो पति उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. इधर, पति का कहना है कि दूसरी पत्नी पहली पत्नी के बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करती है, इसलिए उसे घर ले निकाल दिया था. इसी बीच, दूसरी पत्नी इस मामले को लेकर पुलिस तक पहुंच गई. पुलिस ने इसे परामर्श केंद्र भेज दिया. दीपक ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत के आधार पर सुनवाई के बाद पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने पति के महीने में 15 दिन पहली पत्नी के साथ जबकि 15 दिन दूसरी बीवी के साथ रहने का फैसला सुनाया. दोनों पत्नियों ने इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी.

दीपक ने बताया कि पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में दोनों से बांड भरवाया गया है. तय समझौते के तहत पति 15 दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा जबकि महीने के 15 दिन दूसरी बीवी के साथ. फैसले के मुताबिक, पति को दोनों पत्नियों को अलग-अलग घर में रखना होगा. उसे दोनों पत्नियों का भरण-पोषण करना होगा और भविष्य में कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. जिसके बाद दोनों पत्नियां खुशी-खुशी पति के साथ वापस अपने घर लौट गईं. अब इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. उल्लेखनीय है कि परामर्श केंद्र की संयोजिका महिला थाना की थाना प्रभारी होती है.

ये भी पढ़ें –

पक्षी की चोंच में तड़पता दिखाई दिया जहरीला सांप, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

सांड के ऊपर बैठ हीरोगिरी दिखानी पड़ी काफी महंगी, एक ही झटके में गिरा कई फीट दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget