एक्सप्लोरर

Viral: बिहार में डॉक्टर का अजीब कारनामा, हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने आए मरीज की कर दी नसबंदी

Trending News: मुंगेर में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने आए एक मरीज की यहां के एक अस्पताल के डॉक्टर ने नसबंदी कर दी,जिसके बाद सिविल सर्जन को मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Bihar News: बिहार के मुंगेर में डॉक्टर की लापरवाही ने हाइड्रोसील ऑपरेशन की जगह नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया, जिससे मरीजों के परिजनों में खलबली मच गई. हाइड्रोसील ऑपरेशन की जगह नसबंदी मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश देकर जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है. तो वहीं पीड़ित परिवार चिकित्सक पर केस दर्ज करने की तैयारी में लगा हुआ है.

जहां मुंगेर जिले के जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चार मार्च को हाइड्रोसील ऑपरेशन की जगह नसबंदी किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को जांच का आदेश दिया.

डीएम ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए जांच टीम गठित करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है. जांच टीम की रिपोर्ट के बाद दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. चिकित्सक ने इतनी बड़ी लापरवाही कैसे की, इसकी भी जांच होगी. पीड़ित मरीज और परिवार वाले संबंधित चिकित्सक पर केस दर्ज कराने की तैयारी में है. 

यह है पूरा मामला

दरअसल, जमालपुर प्रखंड की परहम पंचायत स्थित फरदा मालिक टोला निवासी नवल मालाकार (50) वर्ष का बायां हाइड्रोसील बढ़ गया था, दर्द से वह काफी परेशान रहते थे. 4 मार्च को ही वह जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पीड़ित ने वहां तैनात चिकित्सक अशोक पासवान को मामले से अवगत करायावाया. चिकित्सक ने सलाह दी कि हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराना होगा, इसके बाद चिकित्सक मरीज को ऑपरेशन थियेटर ले गए.

ऑपरेशन करने के बाद मरीज को शाम में डिस्चार्ज भी कर दिया. पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह में दर्द से आराम नहीं मिला तो गांव में ही दूसरे चिकित्सक के पास पहुंचे, निजी चिकित्सक ने पट्टी खोलकर देखा तो पता लगा कि मरीज की नसबंदी कर दी गयी है, यह सुनकर मरीज और परिवार जन सभी दंग रह गए.

परिवारजनों का कहना है कि चिकित्सक ने गरीब गुरबों का भरोसा सरकारी अस्पतालों से पूरी तरह से समाप्त कर दिया है, पीड़ित मरीज ने बताया कि रविवार को वह साफिया सराय थाना में केस दर्ज करावाने जाएंगे, साथ ही चिकित्सक पर कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को भी आवेदन देंगे.

जांच के दिए आदेश

वही इस डॉक्टर की लापरवाही मामले में मुंगेर जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि प्रेस के माध्यम से इस घटना की जानकारी मुझे मिली है मैंने संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन को जांच का आदेश दिया है.

सिविल सर्जन टीम गठित कर सही जांच कर और दोषी डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेंगे,और पीड़िता को सही सामूहिक इलाज करावाने में मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें:Holi Special Train: होली के आसपास चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी, फटाफट बुक कर लें टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget