एक्सप्लोरर

Video: समुद्र में शख्स के साथ खेलती नजर आई व्हेल मछली, ऐसा सीन पहले नहीं देखा होगा...

Viral Video: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक बेलुगा व्हेल समुद्र में नाव सवार शख्स के साथ खेलती देखी जा रही है. जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं.

Beluga whale Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए. इस बात का अंदाजा नहीं लगा जा सकता है. रोजाना हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं. जो यूजर्स का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें रोमांच से भर देते हैं. हाल ही में एक व्हेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाते देखा जा रहा है. जो समुद्र में बड़ी नाव पर सवार एक शख्स के साथ खेलती नजर आ रही है.

आमतौर पर कुत्ते अपने मालिक के साथ पार्क में गेंद से खेलते नजर आते हैं. जिस दौरान मालिक गेंद को दूर फेंकता है और कुत्ता उसे वापस ले आता है. वीडियो में एक विशालकाय व्हेल को ऐसा करते देख हर किसी को काफी हैरानी होती है. वीडियो में एक शख्स को नाव के किनारे पर आकर एक बड़ी से गेंद को समुद्र में दूर फेंकते देखा जा सकता है. जिसके बाद व्हेल उसे उठाकर शख्स के पास ले आती है.

बॉल से खेल रही व्हेल

वायरल हो रही इस वीडियो को ट्विटर पर @fasc1nate नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में नजर आ रही विशालकाय मछली बेलुगा व्हेल है, जो उत्तरी ध्रुव के पास समुद्र में एक नाव पर चालक दल के सदस्य के साथ खेलती देखी जा रही है. वीडियो में शख्स एक बॉल को पानी में दूर फेंकते देखा जा रहा है. जिसके बाद व्हेल गेंद के पास जाकर उसे अपने मुंह में दबा कर लाती है और उसे नाव के पास आकर शख्स को दे देती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

वीडियो को मिले 4 मिलियन व्यूज

खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 4 मिलियन व्यूज और 25 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वीडियो को देख यूजर्स कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए व्हेल को काफी बुद्धिमान बताया है. एक अन्य यूजर ने सवाल करते हुए कहा कि 'क्या यह सच में कैच वाला खेल खेल रही थी या इंसानों को अपने कचरे को अच्छे और साफ पानी से बाहर रखने के लिए कह रही थी?'

यह भी पढ़ेंः आखिर खेत में दूध को पानी की तरह क्यों बहा रहे हैं किसान? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण

Embed widget