एक्सप्लोरर

Viral Video: सुबह के नाश्ते का इंतज़ार करते इन भालुओं को देखिए, ऐसे करते हैं मछली का शिकार

Viral Video: सोशल मीडिया पर भालुओं के शिकार करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन भालू तेज बहाव पानी के बीच खड़े होकर मछलियों का शिकार करते दिखाई दे रहे हैं.

Bear Hunting Fish: कुछ जानवर (Animals) देखने में काफी सीधे-सादे लगते हैं, लेकिन होते काफी खूंखार हैं. इस लिस्ट में भालुओं (Bears) का भी नाम आता है. ये इतने चालाक (Clever) और खतरनाक (Dangerous) होते हैं कि चलते पानी से मछलियों (Fish) का शिकार कर लेते हैं. इनका शिकार करने का तरीका काफी अलग होता है. पैनी नज़र और बिना आवाज़ किए ये अपने शिकार का इंतजार करते हैं और पलक झपकते ही हमला कर देते हैं.

सोशल मीडिया (Social Media) पर भालुओं के शिकार से जुड़े कई वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. इन वीडियोज़ को देखकर काफी हैरानी होती है. ऐसा ही एक हैरान और चौंका देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है. इस वीडियो को देख कोई भी भालू की चतुराई, समझदारी और तेजी का अंदाज़ा लगा सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EarthEncyclopedia (@earthencyclopedia)

चलिए अब आपको वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. दरअसल, भालुओं के शिकार करने का ये वीडियो देख आपको बाज़ (Hawk) की याद आ जाएगी. जिस तरीके से बाज़ पैनी नज़र और तेजी से मछलियों का शिकार करते हैं, ठीक उसी तरह भालू भी एक झटके में अपना शिकार करते हैं.

ये शिकार है शानदार!

वायरल (Viral) हो रहे वीडियो में एक नदी के बीच खड़े तीन भालुओं को देख सकते हैं. तीनों भालू एक कतार में खड़े हैं और पैनी नज़र से पानी में देख रहे हैं. इन्हें अब बस मछलियों का इंतजार है. इतने में ही एक मछली उड़ती हुई बाहर की ओर आती है. सबसे कोने में खड़ा एक भालू तेजी के साथ अपना मुंह खोलता है और मछली को पकड़ लेता है. ये दृश्य बेहद हैरान करने वाला है. बिना कोई गलती किए एक ही कोशिश में भालू को सफलता मिल जाती है.

वायरल हो रहा ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है. भालू की फुर्ती देख हर कोई हैरान है. तेज बहाव पानी के बीच खड़े होकर मछली का शिकार करना कोई छोटी बात थोड़ी है, लेकिन जिस आसानी से भालू ने मछली का शिकार किया है वो देखने में काफी रोमांचक लगता है.

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर earthencyclopedia नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. कुछ ही दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 16 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है. वहीं नेटिजन्स वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘ये दृश्य काफी अद्भुत है.’ वहीं कई यूजर्स ने कहा कि शिकार करने में भालुओं का कोई मुकाबला नहीं है.

ये भी पढे़ं- Watch: जहरीले किंग कोबरा को पानी पिलाते दिखा शख्स, हिम्मत के कायल हुए सोशल मीडिया यूजर्स

ये भी पढे़ं- Watch: डूबते बछड़े को बचाने के लिए जान से खेल गया ये शख्स, वीडियो देखकर हैरान रह जाओगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget