एक्सप्लोरर

मातम में बदल गया सालगिरह का जश्न, स्टेज पर पत्नी के साथ नाचते हुए शख्स को आया हार्ट अटैक- देखें खौफनाक वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर डांस कर रहा है. महफिल में खुशियां ही खुशियां हैं कि अचानक शख्स जमीन पर गिर पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है.

Bareilly Man Dies of Heart Attack Viral Video: कहते हैं सांसों का कोई भरोसा नहीं, कब और कहां आखिरी वक्त आ जाए और दुनिया से रुख्सत होना पड़े किसी को नहीं पता होता. आपने हाल ही में ऐसे कई मामले देखे और सुने होंगे कि किसी को डांस करते वक्त या किसी को जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया और वह दुनिया छोड़ गया, लेकिन किसी की शादी की 25वीं सालगिरह पर ऐसा होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर डांस कर रहा है. महफिल में खुशियां ही खुशियां हैं कि अचानक शख्स जमीन पर गिर पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, जिसके बाद यूजर्स कई तरह के सवाल कर रहे हैं.  

मातम में बदल गई खुशियों की महफिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है, जहां 50 साल के वसीम सरवत अपनी पत्नी फराह के साथ शादी की 25वीं सालगिरह धूमधाम से मनाते दिख रहे हैं. स्टेज पर वह अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे हैं और इस खुशनुमा पल में डूबे हुए हैं. अचानक उनको दिल का दौरा पड़ता है और ये खुशियां मातम में बदल जाती हैं. 

किसी को पता भी नहीं चला और आ गई मौत

वायरल हो रहे वीडियो में सफेद सूट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे वसीम अपनी पत्नी का हाथ पकड़ कर कपल डांस कर रहे हैं. चारों तरफ लोग तालियां बजा रहे हैं और कुछ इस यादगार पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे हैं. अचानक वसीम को दिल का दौरा पड़ता है और वह जमीन पर गिर जाते हैं. इसके बाद कुछ लोग वसीम को कंधे पर लादे अस्पताल की तरफ दौड़ते दिखते हैं. 

यूजर्स दे रहे रिएक्शन 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा सांसों का क्या भरोसा! कब कहां दम निकल जाए, अच्छा होगा जब तक जिएं किसी को दुख तकलीफ न दें, हंसी खुशी जीने की कोशिश करें. एक यूजर ने लिखा सरकार को अचानक हो रही इन मौतों की जांच करनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कब थमेगा ये सिलसिला? आखिर इन अचानक मौतों की जांच क्यों नहीं हो रही? सरकार अपने आंख-कान बंद करके क्यों सो रही? सवाल कई हैं और संदिग्ध भूमिका में सरकार और कोविड वैक्सीन. 

यह भी पढ़ें: अब लग रहा है कलयुग आ ही गया है...कब्र के ऊपर लड़का-लड़की कर रहे थे ऐसा काम, यूजर्स का घूम गया दिमाग 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget