एक्सप्लोरर

आराम से टॉयलेट में बैठा था शख्स, जैसे ही ऊपर देखा...खड़े हो गए रोंगटे

शख्स जब टॉयलेट में बैठा था, तभी उसकी नजर शॉवर फ्रेम पर गई. उसने देखा कि वहां पर एक काला कारपेट पाइथन घात लगाए बैठा है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने वालों के पसीने छूट गए हैं. लोग तो सांप के इर्द-गिर्द मंडराने से कतराते हैं. अब ऐसे में अगर किसी का अजगर जैसे विशालकाय प्राणी से सामना हो जाए तो जरा सोचिए उसका क्या हाल होगा. ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ है. दरअसल यह शख्स क्वींसलैंड में रहता है. आम लोगों की तरह ये भी बाथरूम गया था, लेकिन इसे मालूम नहीं था कि वहां एक खतरनाक जीव मौजूद है. 

जानकारी के मुताबिक, शख्स जब टॉयलेट में बैठा था, तभी उसकी नजर शॉवर फ्रेम पर गई. उसने देखा कि वहां पर एक काला कारपेट पाइथन घात लगाए बैठा है. जैसे ही उसने अजगर को देखा, उसके तो होश ही उड़ गए. उसने अजगर को पकड़ने के लिए 'हडसन स्नेक कैचिंग' को बुलाया. हडसन स्नेक कैचिंग के एंथोनी जैक्सन ने इस घटना की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट से दी. 

10 किलो था वजन

जैक्सन ने बताया कि अजगर की लंबाई पांच से छह फीट के करीब थी. उसका वजन 10 किलो था. जैक्सन ने आगे कहा, 'जैसे ही मदद की गुहार मिली, उसके 9 मिनट के अंदर मैं शख्स के घर पहुंच गया. कुछ देर तक हंसने के बाद मैंने हुक लिया और पाअथन को नीचे उतारने की कोशिश की. हालांकि कई बार उसने मुझे काटने की भी कोशिश की.' उन्होंने बताया कि 30 सेकंड की मेहनत के बाद सांप नीचे आया और फिर उसे पकड़ लिया गया. 

...तो ऐसे घर में घुसा था अजगर

जैक्सन ने यह भी बताया कि घर के पीछे मौजूद कई सारे पेड़ों को काटा जा रहा है. यही वजह है कि सांप के अंदर आने का रास्ता साफ हो गया. ऑक्सनफोर्ड हाउस तक अजगर इसलिए भी पहुंच गया, क्योंकि एक पेड़ की शाखाएं घर की छत से सटी थीं. पहले तो यह छत पर गया होगा. फिर जब वहां रात को ठंड लगी होगी तो यह बाथरूम तक आ गया होगा, क्योंकि वहां हीट लैंप मौजूद था. जैक्सन कहते हैं कि सबसे चौंकाने वाली बात तो यह थी कि जो शख्स अपने घर में अजगर देखकर डर गया, उसके पास खुद एक पालतू अजगर था. 

ये भी पढ़ें: गहरी नींद में सो रहा था पति, गुस्साई पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता तेल, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
रोड किनारे बैठी हसीना को बच्चे ने दिए फूल, रिएक्शन वायरल
रोड किनारे बैठी हसीना को बच्चे ने दिए फूल, रिएक्शन वायरल
IPS ऐश्वर्या सिंह की Calmness ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल
IPS ऐश्वर्या सिंह की Calmness ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget