एक्सप्लोरर

नकाबपोश चोरों ने शातिर अंदाज में की ATM मशीन की चोरी, जिसने देखा ये VIDEO, उसका घूम गया दिमाग

ATM Looting Video: एटीएम लूट की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ नकाबपोश चोर एटीएम लूटने की साजिश को अंजाम देते नजर आ रहे हैं.

ATM Robbery Video Viral: गहने, मोबाइल, बाइक, कैश आदि की चोरी की घटनाओं के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा और शायद ऐसा होते हुए अपनी आंखों से देखा भी होगा. लेकिन क्या आपने कभी एटीएम की चोरी के बारे में सुना है? जी हां एटीएम की चोरी. यह सुनने में आपको अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन महाराष्ट्र से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 

दरअसल महाराष्ट्र के बीड जिले से एटीएम की चोरी का मामला सामने आया है. बीड में कुछ नकाबपोश चोरों ने पूरा एटीएम मशीन चोरी करने की एक नाकाम साजिश रची. आपने एटीएम से कैश चुराने की कई घटनाओं के बारे में सुना होगा. लेकिन कैश सहित एटीएम चुराने की इस घटना ने सभी को हैरान करके रख दिया है. एटीएम लूट की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ नकाबपोश चोर एटीएम लूटने की साजिश को अंजाम देते नजर आ रहे हैं.

रस्सी की ली मदद

इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम के बाहर एक कार खड़ी है. पहले चोर एक रस्सी को कार से बांधते हैं. जब कार में रस्सी बंध जाती है, तब एक चोर एटीएम में घुसता है और रस्सी से एटीएम को अच्छी तरह से बांध देता है. कुल मिलाकर इनकी प्लानिंग कार से एटीएम की मशीन को खींचकर उखाड़ने की थी. जब कार और एटीएम दोनों में रस्सी बंध जाती है. तब कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे चोर से कहा जाता है कि वह स्पीड से कार को आगे बढ़ाए. 

सूचना मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस

ड्राइवर कहे मुताबिक कार को स्पीड से आगे लेकर जाता है, जिससे एटीएम की मशीन पर प्रेशर पड़ता है और वह उखड़कर बाहर निकल आती है. जैसे ही एटीएम मशीन उखड़कर गिरती है, ठीक उसी वक्त एक चोर भी जमीन पर गिर जाता है. बताया जा रहा है कि यह घटना 6 सितंबर को रात 3 बजे हुई. चोर ने अपनी साजिश को अंजाम देने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. क्योंकि लोकल पुलिस को एटीएम में स्थापित सेफ्टी सर्विस से चोरी की घटना की सूचना मिल गई थी.  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और एटीएम को चोरी होने से बचा लिया. हालांकि पुलिस नकाबपोश चोरों को पकड़ने में असफल रही. क्योंकि वह तब तक फरार हो चुके थे.

ये भी पढ़ें: मेट्रो में ब्वॉयफ्रेंड के बाल सहला रही थी गर्लफ्रेंड, गुस्साई आंटी ने बजा डाली बैंड, कहा- बाहर जाकर कर ये सब    

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget