एक्सप्लोरर

Assam Tea: ये है देश की सबसे महंगी ‘लखपति’ चाय, स्वाद के साथ कीमत में भी कड़क! नीलामी में 99,999 रुपये किलो में बिकी

Assam Tea : असम के डिब्रूगढ़ जिले में मंगलवार को 99,999 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खास किस्म की चाय पत्ती नीलाम हुई. देश में किसी भी चाय पत्ती की यह सबसे अधिक कीमत है. आइए जानते हैं विस्तार से.

Assam Tea : भारत में चाय का अलग ही महत्व है. आप देश के किसी भी कोने में चले जाइए, एक चाय ही है जिसकी तलब आपको हर जगह मिलेगी. हर कोई कड़क चाय पीना चाहता है और चाय का सारा स्वाद तय होता है चाय पत्ती से. ऐसी ही एक खास चाय पत्ती मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में 99,999 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से नीलाम हुई.

मनोहरी गोल्ड है इस चाय पत्ती का नाम

गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र (जीटीएसी) के सचिव प्रियनुज दत्ता ने बताया कि मनोहरी चाय बागान ने अपनी ‘मनोहारी गोल्ड’ चाय पत्ती को 99,999 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सौरभ चाय ट्रेडर्स को बेची है. उन्होंने बताया कि, ‘यह देश में किसी भी चाय पत्ती की सबसे अधिक कीमत है.’

ये भी पढ़ें : Interesting Information: सिंगापुर के एक मेट्रो स्टेशन का नाम है 'धोबी घाट', जानिए क्या है इसकी वजह

'स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक'

वहीं मनोहरी टी एस्टेट के मालिक राजन लोहिया ने बताया कि, ‘हम इस प्रकार की प्रीमियम क्वॉलिटी वाली विशेष चाय पत्ती को कुछ उपभोक्ताओं और खास लोगों की मांग के आधार पर तैयार कराते हैं.’  उन्होंने कहा कि यह चाय पत्ती देखने में चमकीले पीले रंग की होती है और इसका स्वाद लाजवाब होता है. इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं.

ये भी पढ़ें : Trending News: फुटबाल फैंस ने मैदान पर की खिलौनों की बारिश, जानिए क्या है इसकी वजह

इससे पहले भी सुर्खियों में रही है मनोहरी गोल्ड टी

मनोहरी गोल्ड टी इससे पहले भी सुर्खियों में रही है. जुलाई 2019 में इसकी चाय पत्ती 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकी थी, जो उस समय देश में सबसे महंगी थी. हालांकि यह रिकॉर्ड एक महीने में ही टूट गया था. तब अरुणाचल प्रदेश के डोनी पोलो टी एस्टेट द्वारा बनाई गई ‘गोल्डन नेडल्स टी’ और असम के डिकॉन टी एस्टेट की ‘गोल्डन बटरफ्लाई टी' जीटीएसी की अलग-अलग नीलामियों में 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकीं थीं. अब एक बार फिर मनोहरी गोल्ड ने अधिक कीमत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget