एक्सप्लोरर

Video: सही कीमत नहीं मिलने पर किसान ने नाले में बहा दिया लहसुन, यूजर्स को हुआ अफसोस

Viral Video: मध्यप्रदेश के किसानों को अपने लहसुन की फसल की सही कीमत नहीं मिलने पर उन्हें अपनी ही फसल को नदी और नाले में बहाते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है.

Angry Farmer Viral Video: प्याज और लहसुन इन दिनों बाजार में काफी कम कीमत में मिल रहे हैं. जिसके कारण इसने किसानों के आंसू निकाल रखे हैं. दरअसल बीते कुछ समय से कई जिलों में भाव कापी कम हो गए हैं. ऐसे में किसानों को खेती में लगाई गई अपनी लागत मूल्य ही नहीं मिल पा रही है. ऐसे में वह लहसुन को नदी-नालों में बहाते नजर आ रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है.

वीडियो मध्य प्रदेश के नीमच जिले का बताया जा रहा है. जहां काफी बड़े पैमाने पर किसान लहसुन की खेती करते हैं. वहीं मंडी में लहसुन की सही कीमत नहीं मिलने पर किसान मेहनत से उगाई हुई अपनी फसल को पानी में बहाने को मजबूर होते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें एक किसान लहसुन से भरी बोरियों को नाले में बहाते देखा जा रहा है.

नाले में बहा दी फसल

वीडियो में दिख रहा किसान कहते सुना जा सकता है कि उसे उसकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है ऐसे में वह उसे सस्ते में बेचने के बजाए पानी में बहाना बेहतर समझ रहा है. वीडियो में किसान एक के बाद एक करते हुए कई बोरी लहसुन को नाली में बहा देता है. किसानों के अनुसार उन्हें फसल को मंडी ले जाने का भाड़ा भी नसीब नहीं हो पा रहा है.

यूजर्स को हो रहा अफसोस

वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स जब किसान से सवाल करता है तो, किसान बताता है कि उसने 14 बोरी लहसुन बहा दी है, इसके बाद भी वह लहसुन बहाते नजर आ रहा है. किसान का कहना है कि उन्हें फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में वह अपनी ही फसल को अपने ही हाथों से बर्बाद करने को मजबूर हो रहे हैं. वहीं वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को किसानों की हालत पर अफसोस हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः Video: चोर ने लोगों के सामने ताला तोड़ कर चुराई साइकिल,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में छोटे से कमरे का 45 हजार किराया, भारतीय लड़की ने रोया दुखड़ा
दुबई में छोटे से कमरे का 45 हजार किराया, भारतीय लड़की ने रोया दुखड़ा
जादू की झप्पी गाने पर खूब लगाए ठुमके, शहर की हसीना का वीडियो वायरल
जादू की झप्पी गाने पर खूब लगाए ठुमके, शहर की हसीना का वीडियो वायरल
फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल
फ्लाइट में सीट बदलवाने का अनोखा तरीका, यात्री की पोस्ट हुई वायरल
अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री, वीडियो हुआ वायरल
अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री, वीडियो हुआ वायरल

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget