एक्सप्लोरर

Anand Mahindra को 'नाटू नाटू' पर डांस करना सीखा रहे एक्टर राम चरण, Video देख नाचने लगेंगे आप

Viral Video: वायरल हो रहे इस दिलचस्प वीडियो में फिल्म आरआरआर के गाने पर आनंद महिंद्रा को राम चरण डांस करना सिखाते नजर आएंगे.

Trending Anand Mahindra Dance Video: फिल्म आरआरआर (RRR) का गाना 'नाटू नाटू' भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छाया हुआ है. फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को गोल्डन ग्लोब से सम्मानित किया गया है और अब ये गाना ऑस्कर की रेस में भी शामिल हो गया है. हैदराबाद में चल रहे फॉर्मूला ई कार रेसिंग इवेंट (Formula E Car Racing Event) में फिल्म के अभिनेता राम चरण ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान अभिनेता, महिंद्रा रेसिंग टीम के हेड और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से भी मिले, जहां वो उनको इस गाने पर डांस सिखाते हुए नजर आए.

बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और काफी दिलचस्प ट्वीट्स अपने फॉलोअर्स के साथ अक्सर शेयर करते रहते हैं. इवेंट में अभिनेता से मिलकर, आनंद महिंद्रा ने उनसे 'नाटू नाटू' का ट्रेंडी स्टेप सीखने की ख्वाहिश जाहिर की  और राम चरन तेजा ने उनकी बात मान ली. इस मज़ेदार मुलाकात का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. आनंद महिंद्रा ने फिल्म आरआरआर के एक्टर राम चरण के साथ अपना ये वीडियो ट्विटर कर शेयर किया है. महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'रेस के अलावा एक हैदराबाद ई प्रिक्स का असली बोनस था राम चरण से नाटू नाटू स्टेप सीखना. शुक्रिया और ऑस्कर्स के लिए शुभकामनाएं दोस्त.'

वीडियो देखिए:

 


राम चरण ने दिया ये रिप्लाई

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर राम चरण तेजा ने भी रेस्पॉन्स दिया है. राम चरण ने ट्वीट पर कमेंट किया कि, 'आनंद महिंद्रा जी आप मेरे से ज़्यादा तेज़ मूव कर रहे थे. मज़ेदार बात-चीत. आरआरआर टीम को शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया."

इस दिलचस्प डांस वीडियो को 9.4 लाख से ज़्यादा यूजर्स देख चुके हैं. वीडयो में आनंद महिंद्रा को राम चरण डांस स्टेप्स (Anand Mahindra & Ram Charan Dance) सिखाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही दोनों साथ में ढेर सारी मौज-मस्ती करते और एक-दूसरे को गले लगाते भी वीडियो में नज़र आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

सैकड़ों मगरमच्छ के बीच स्विमिंग कर रहा है बच्चा, नहीं यकीन तो Video देख लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
रील बनाने की सनक में समुद्र में जा गिरा कपल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget