एक्सप्लोरर

डोसा, मोमोज के बाद अब पानीपुरी के साथ हुआ अत्याचार, वीडियो देखकर लोगों ने पकड़ा सिर

गोलगप्पा के साथ यह अनोखा प्रयोग लोगों को रास नहीं आ रहा है और वह इस एक्सपेरिमेंट करने वाले को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं

सोशल मीडिया पर वायरल होने का लोगों के सिर पर जुनून सा सवार हो गया है. वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं. आलम ये है कि लोग खाने-पीने की चीजों के साथ भी बिना सिर-पैर के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. एक्सपेरिमेंट के नाम पर कोई आइसक्रीम डोसा बना रहा है, कोई चाउमीन मोमोज बना रहा है तो कोई आइसक्रीम मोमोज. इन चीजों का ना ही कोई कॉम्बिनेशन है और न ही ये खाने में अच्छे लग रहे है, फिर भी लोग केवल वायरल होने की वजह से ऐसे प्रयोग कर रहे हैं. चर्चित होने के लिए एक महाशय ने गोलगप्पों के साथ एक अनूठा प्रयोग कर डाला. जिसको लेकर गोलगप्पा लवर्स उसे जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं.

मैगी गोलगप्पा देखकर भाग जाएगी भूख
दरअसल महाशय ने गोलगप्पों की एक नई किस्म इजात की है जिसका नाम हैं 'मैगी गोलगप्पा'. जहां गोलगप्पों को देखते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है वहीं, मैगी गोलगप्पों का ये वीडियो देखने के बाद शायद आप गोलगप्पों की तरफ रुख भी न करें. वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स के हाथ में एक गोलगप्पा है और उसके सामने एक प्लेट में मैगी रखी हुई हैं. वह चम्मच से मैगी गोलगप्पे में भरता है और उसमें गोलगप्पे का पानी डालकर गप से उसे अपने मुंह में रख लेता है. इस वीडियो को देखने के बाद आप अपना सिर पीटने लगेंगे. भला कोई गोलगप्पे में मैगी भरकर खाता है क्या.

 

लोगों ने की ऐसे वेंडर्स पर बैन लगाने की मांग
इस वीडियो को शेयर करने वाले ने इसके कैप्शन में लिखा- 'बेहद परेशान और डिसटर्ब करने वाला वीडियो. व्यूअर्स अपनी रिस्क पर इसे देखें!' एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 78 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कहा कि यह उतना भी बुरा नहीं है. देखा जाए तो फैंटा मैगी, गुलाबजामुन के पकौड़े और गुलाबजामुन के पराठे अभी भी टॉप पर बने हुए हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि इसे देखकर मेरी तो भूख ही मर गई. इसी तरह एक और यूजर ने कहा कि ऐसी चीजें देखकर ही उल्टी आ जाती है. इसके अलावा कुछ यूजर्स ऐसे वेंडरों पर बैन लगाने की भी मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

जंग पर जाने से पहले बेटी से मिला पिता, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वायरल हो रहा ये इमोशनल वीडियो

काश मैं पुतिन की मां होती... रूस-यूक्रेन में जंग के बीच अमेरिकी अभिनेत्री हुईं इस वजह से ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
ट्रेन के जनरल कोच में 'लेडी पॉकेटमार' पलक झपकते ही उड़ाया शख्स का मोबाइल, चोरी का वीडियो वायरल
ट्रेन के जनरल कोच में 'लेडी पॉकेटमार' पलक झपकते ही उड़ाया शख्स का मोबाइल, चोरी का वीडियो वायरल

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget