एक्सप्लोरर

Watch: कोरोना की बूस्टर डोज को लेकर अदार पूनावाला ने शेयर किया वीडियो, लोगों की नहीं रुक रही हंसी!

Adar Poonawalla Booster Dose Video: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने 'होम अलोन' मूवी का एक वीडियो शेयर किया है. जो लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज के लिए जागरूक कर रहा है.

Adar Poonawalla shares meme video on booster dose: देश में कोरोना फिर पांव पसार रहा है. मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है. इस बार ओमिक्रोन नाम का वेरिएंट लोगों को बीमार कर रहा है. ऐसे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्विटर पर 'होम अलोन' मूवी की क्लिप का एक मीम वीडियो शेयर किया है. जो लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज के लिए जागरूक कर रहा है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है.

वीडियो में बताया गया है बूस्टर डोज का फायदा
अदार पूनावाला ने 'होम अलोन' मूवी की 18 सेकेंड की क्लिप शेयर की है. क्लिप में मूवी के केरेक्टर केविन मैकलिस्टर (Kevin McCallister) अपने घर को चोरों से बचाता हुआ नजर आता है. केविन मैकलिस्टर के रोल में एक्टर मैकलै कलकिन (Macaulay Culkin) ने चोरों के लिए कई जाल बिछाए होते है. वह सीढ़ियों के ऊपर साइड में खड़े होकर चोरों के जाल में फंसने का इंतजार कर रहे होते हैं. 

पूनावाला द्वारा शेयर की गई वीडियो में एक्टर मैकलै कलकिन चोरों के ऊपर पेंट की बाल्टी फेंकते हुए दिखते हैं. वीडियो में दिखाए गए दो चोरों में से एक को कोरोना का डेल्टा वेरिएंट और दूसरे को ओमिक्रोन दर्शाया गया है. कलकिन द्वारा चोरों पर पेंट की बाल्टी फेंकी जाती है. पहली बार फेंकी गई पेंट की बाल्टी को वैक्सीन के रूप में दिखाया गया है. जिससे ऑमिक्रोन तो खुद को बचा लेता है लेकिन डेल्टा वेरिएंट नीचे गिर जाता है. वहीं ओमिक्रोन सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करता है और पल भर के लिए सोचता है कि मैं वैक्सीन से बच गया. इतने में दूसरी बाल्टी आकर उसे भी गिरा देती है. वीडियो में दूसरी बाल्टी को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दिखाया गया है. इस वीडियो को देखकर जहां लोग बूस्टर डोज को लेकर जागरूक हो रहे हैं. वहीं उनकी हंसी नहीं रुक पा रही है.

देखें वीडियो: 

लोगों की क्या है प्रतिक्रिया?
अदार पूनावाला ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'यहां क्या चल रहा है?'. दरअसल, पूनावाला ने जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. पूनावाला ने यह वीडियो 22 दिसंबर को शेयर की है, जिसे अब तक 1 लाख 94 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 7 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक भी कर चकु हैं. कमेंट की बात करें तो ज्यादातर लोगों ने हंसने वाली इमोजी या 'हाहाहा' लिखा है. यानी यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget