एक्सप्लोरर

फुटपाथ चल रहीं 5 महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, सामने आया एक्सीडेंट का VIDEO

चौंकाने वाली बात यह है कि एक साथ 5 महिलाओं को टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर गाड़ी नहीं रोकता. वह सीधा उसे भगाते हुए आगे लेकर चला जाता है.

Mangaluru Accident Video Viral: कर्नाटक से एक्सीडेंट का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी. कर्नाटक के मंगलुरु में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसकी वजह से वे बुरी तरह घायल हो गईं. इस घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी घटना को साफतौर से देखा जा सकता है. 

दरअसल यह घटना 18 अक्टूबर की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं फुटपाथ पर चल रही होती हैं. तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार उन्हें जोरदार टक्कर मार देती है. कार ड्राइवर सिर्फ फुटपाथ पर चल रहीं 4 महिलाओं को ही टक्कर नहीं मारता, बल्कि आगे जाकर मुड़ते वक्त वह एक और महिला को भी टक्कर मारकर घसीटते हुए रोड के उसपर ले जाता है. चौंकाने वाली बात यह है कि एक साथ 5 महिलाओं को टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर गाड़ी नहीं रोकता. वह सीधा उसे भगाते हुए आगे लेकर चला जाता है. जैसे ही आसपास के लोगों को एक्सीडेंट की खबर मिलती है, वे दौड़कर महिलाओं की मदद के लिए आ जाते हैं. जबकि इस टक्कर में घायल हुई एक लड़की अपनी दो दोस्तों को होश में लाने की कोशिश करती है. 

एक महिला ने गंवाई जान

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट की मानें तो 5 महिलाएं इस एक्सीडेंट का शिकार हुई हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई है. मृतक महिला की पहचान 23 साल की रूपाश्री के तौर पर की गई है. रूपाश्री सुरथकल इलाके की रहने वाली थी. इस घटना में घायल बाकी 4 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कार ड्राइवर की पहचान 57 वर्षीय कमलेश बलदेव के तौर पर हुई है. कमलेश का रियल एस्टेट का बिजनेस है. उसपर लापरवाही से कार चलाने का आरोप लगा है. 

आरोपी ने किया सरेंडर 

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अपनी कार को एक शोरूम के पास खड़ा करके कमलेश भाग गया था. कुछ देर के बाद वो अपने पिता के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा और खुद-ब-खुद सरेंडर कर दिया. इस मामले के संबंध में कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: गले में बांधी रस्सी...फिर फ्लाईओवर से नीचे कूद गया शख्स, इंटरनेट पर वायरल हुआ सुसाइड का खौफनाक VIDEO     

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget