एक्सप्लोरर

Trending News: 74 साल की उम्र में 56वीं बार में पास की 10वीं क्लास, अब 77 की उम्र में 12वीं का एग्जाम देगा ये शख्स

Viral News: कुछ करने का जुनून हो तो उम्र और असफलता मायने नहीं रखती. इस बात को राजस्थान के हुकुमदास ने सच कर दिखाया है. 77 साल के हुकुमदास ने 56वीं बार में 10वीं पास करके सबको प्रेरित किया है.

Trending News in Hindi: उनकी उम्र 77 साल है. वह उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जहां लोग जिंदगी से भी उम्मीद छोड़ बैठते हैं, काफी हद तक बेड और घर तक ही सीमित होकर रह जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपने जज्बे और जुनून से इन सब मिथों को तोड़ते हुए अलग ही कहानी लिख दी है. वह 55 बार 10वीं में फेल हो चुके थे, लेकिन इस उम्र में भी हार न मानने की जिद्द में वह 56वीं बार भी पेपर देने बैठे और इस बार उन्होंने वो कर दिखाया जिसका इंतजार कई वर्षों से कर रहे थे. उन्होंने लगातार मेहनत से 56वीं बार में 10वीं पास कर ली. अब वह 12वीं की तैयारी कर रहे हैं. अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिर वह शख्स है कौन, किसका जज्बा इतना शानदार है. चलिए फिर हम बिना समय बर्बाद किए आपको मिलवाते हैं उस शख्स से.

1962 में पहली बार दी थी परीक्षा

रिपोर्ट के मुताबिक, हुकुमदास का जन्म 1945 में राजस्थान के जालौर के सरदारगढ़ गांव में हुआ था. उन्होंने 8वीं क्लास तक की पढ़ाई तीखी गांव से पूरी की थी. 1962 में वह पहली बार 10वीं की परीक्षा में बैठे. तब उन्होंने मोकलसर से यह परीक्षा दी थी. उनका एग्जाम सेंटर बाड़मेर में पड़ा. उन्होंने परीक्षा तो दी, लेकिन रिजल्ट खराब आया. उन्हें पहली परीक्षा में सप्लीमेंट्री मिली, जबकि दूसरी बार में वह फेल हो गए. इसके बाद उनके साथियों ने उनसे कहा कि तू कभी भी 10वीं पास नहीं कर सकता. हुकुमदास ने इस चुनौती को स्वीकार किया और दोस्तों से कहा कि एक दिन 10वीं पास करके जरूर दिखाऊंगा.

ये भी पढ़ें : Trending News: अपनी भूल को लेकर आनंद महिंद्रा ने मांगी ट्विटर पर मदद, यूजर्स ने बढ़ाए हाथ

यहां छूट गई पढ़ाई

एक तरफ तो हुकुमदास ने दोस्तों की चुनौती को स्वीकार किया था, तो दूसरी तरफ उनकी राह थोड़ी मुश्किल भी हो गई थी. दरअसल 1-2 साल बाद ही उन्होंने भू-जल विभाग में चतुर्थ श्रेणी स्टाफ के रूप में जॉइन कर लिया था. इसके बाद उनकी नियमित पढ़ाई छूट गई. वह पेपर में बैठते थे, लेकिन डिस्टेंस के तहत. वह रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पाते थे.

ये भी पढ़ें : Trending News: सोशल मीडिया पर छाया तेलंगाना का बुनकर, माचिस की डिब्बी में फिट होने वाली साड़ी बनाई

2010 तक 48 बार कर चुके थे कोशिश

हुकुमदास 2005 में जॉब से रिटायर्ड हुए. 2010 तक वह माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में 48 बार बैठ चुके थे और हर बार फेल हो चुके थे. अब उन्होंने स्टेट ओपन बोर्ड से परीक्षा देने की ठानी. 2019 में उन्होंने 10वीं की परीक्षा सेकेंड डिवीजन के साथ पास कर ली. इसके बाद उन्होंने 2021-22 सत्र में क्लास 12 में एडमिशन लिया और अब वह 12वीं के एग्जाम देंगे. पिछले दिनों हुकुमदास ने 12वीं में आर्ट साइड से परीक्षा के लिए एग्जाम फॉर्म जमा कराया. दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान उनका पोता स्कूली शिक्षा पूरी कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget