एक्सप्लोरर

'मेरे मम्मी-पापा को मत बताना मुझे कैंसर है...', 6 साल के बच्चे की बात सुन कर डॉक्टर भी हैरान

Trending News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पढ़ने के बाद यूजर्स की आंखें भर आई हैं.

Emotional News: हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के एक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट्स के जरिए एक बच्चे की कहानी शेयर की है. जिसे जानने के बाद यूजर्स की आंखों में आंसू आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने बताया कि मनु नाम के छह वर्षीय बच्चे ने उनसे अनुरोध किया था कि वह उनके माता-पिता को उसके कैंसर से पीड़ित होने की बात न बताएं.

ट्वीट की शुरूआत करते हुए उन्होंने बताया है कि एक बार जब ओपीडी में मरीजों के देखने के दौरान एक कपल उनके पास आया और बताया कि उनके बच्चे को कैंसर है, और उन्होंने अपने बच्चे को इस बात की जानकारी नहीं होने दी है. ऐसे में माता-पिता ने उनसे अनुरोध किया कि इस बात की जानकारी उनके बच्चे को नहीं होने दें.

फिर जब डॉक्टर ने बच्चे की रिपोर्ट देखी और माता-पिता के सामने उसे दवाई दी, तो 6 साल के बच्चे ने डॉक्टर से अकेले में कुछ बात करने के लिए समय मांगा. इस पर माता-पिता के डॉक्टर के केबिन से बाहर जाने पर बच्चे ने कहा कि वह जानता है कि उसे कैंसर है, जिसके बारे में उसने आईपैड पर जानकारी प्राप्त कर ली है, फिलहाल वह चाहता है कि डॉक्टर उसके माता-पिता को इस बात के बारे नहीं बताएं.

यह देख डॉक्टर हैरान हो जाते हैं. उनके अनुसार मनु को मस्तिष्क के बाईं ओर ग्लियोब्लास्टोमा मल्टीफ़ॉर्म ग्रेड 4 था. जिसके लिए उसकी कीमोथेरेपी चल रही थी. फिलहाल मनु ब्रेन कैंसर से पीड़ित था. इसके बाद डॉक्टर ने मनु के माता-पिता के साथ बातचीत की और इस बात की जानकारी उन्हें दे दी की उनके बच्चे को उसके कैंसर पीड़ित होने की जानकारी है.

फिलहाल इसके बाद माता-पिता ने बच्चे के साथ काफी समय बिताया और खुश रखने की पूरी कोशिश की. डॉक्टर के अनुसार नौ महीने बीत जाने के बाद मनु के माता-पिता उनसे मिलने आए. इस पर उन्होंने उन्हें पहचान लिया और मनु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. माता-पिता ने जवाब में बताया कि एक महीने पहले ही मनु इस दुनिया को अलविदा कर चुका है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि माता-पिता ने अपने बच्चे के साथ सर्वश्रेष्ठ 8 महीने बिताने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है. 

यह भी पढ़ेंः Viral Video: मेट्रो स्टेशन पर छोटी बच्ची ने छुए जवान के पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैफिक में एम्बुलेंस के लिए ढाल बना बाइकर, रॉन्ग साइड गाड़ी चलाकर बचाई मरीज की जान, वीडियो वायरल
ट्रैफिक में एम्बुलेंस के लिए ढाल बना बाइकर, रॉन्ग साइड गाड़ी चलाकर बचाई मरीज की जान, वीडियो वायरल
'यह सिर्फ भारत में मुमकिन है'... ब्लड सैंपल की होम सर्विस देख चौंक गई अमेरिकी महिला- वीडियो वायरल
'यह सिर्फ भारत में मुमकिन है'... ब्लड सैंपल की होम सर्विस देख चौंक गई अमेरिकी महिला- वीडियो वायरल
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Video: घर में पोल डांस करना पड़ा भारी, छत से उखड़ा खंभा और आ गई बाढ़- वीडियो वायरल
घर में पोल डांस करना पड़ा भारी, छत से उखड़ा खंभा और आ गई बाढ़- वीडियो वायरल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget