एक्सप्लोरर

छोटे भाई की हिफाजत के लिए कुत्ते से भीड़ गया मासूम, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

Viral Video: उम्र और कद भले ही छोटा हो, लेकिन भाई के पास जिम्मेदारी काफी बड़ी है. वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसे देखने के बाद आप भी बच्चे की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

कहते हैं जब पिता साथ ना हो तो जो साया बनकर सिर पर खड़ा रहता है वो होता है बड़ा भाई. बड़े भाई का प्रेम और उसके रक्षा करने का तरीका किसी बाप की कमी को बेहतरीन तरीके से पूरा करता है. फिर चाहे बड़े भाई की उम्र चाहे जो हो. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक 4 साल का बच्चा अपने छोटे भाई को गली के कुत्ते से सुरक्षा देता दिखाई दे रहा है. उम्र और कद भले ही छोटा हो, लेकिन भाई के पास जिम्मेदारी काफी बड़ी है. वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसे देखने के बाद आप भी बच्चे की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

छोटे भाई को कुत्ते से बचाता दिखा मासूम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मासूम बच्चा अपने छोटे भाई को बोरे से ढक कर अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है. जिससे कि वह बारिश से बच सके. लेकिन शायद छोटे भाई को गली के आवारा कुत्तों का भी बराबर डर है. तभी उसके डर की वजह वहां आ पहुंचती है, यानी एक आवारा कुत्ता वहां आकर खड़ा हो जाता है. लेकिन बड़ा भाई बगैर हिचक के और बिना डरे उस कुत्ते को दूर भगाने की पूरी कोशिश करता है, जिसमें वो कामयाब भी हो जाता है. इस मासूम बच्चे का अपने छोटे भाई की सुरक्षा को लेकर जो तत्परता थी वो देखते ही बन रही थी. वीडियो राह चलते किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब लोगों के दिलों को छू रहा है.

पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के वीडियो

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें बड़ा भाई अपनी बहन को सुरक्षा देते हुए निकलता है. उन मासूम बच्चों का वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. उम्र चाहे जो हो, प्यार और अपनापन भाई बहनों में दिख ही जाता है कि वो एक दूसरे की सुरक्षा को लेकर कितने ज्यादा सजग रहते हैं. अब सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बड़े भाई के होते किस बात की चिंता. एक और यूजर ने लिखा...खुशनसीब हैं वो जिनके पास बड़ा भाई है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दिल खुश हो गया.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget