एक्सप्लोरर

Vivo V19 भारत में हुआ लॉन्च, 6 कैमरों के दम पर फोटोग्राफी लवर्स को लुभाएगा!

Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन V19 को लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस खास फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया है, इसमें कुल 6 कैमरों का सेटअप दिया है.

नई दिल्ली: जिस स्मार्टफोन का भारत में एक लम्बे समय से इन्तजार किया जा रहा था आखिरकार उसे लॉन्च कर दिया गया है. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन V19 को लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस खास फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रकहते हुए बनाया है, इसमें कुल 6 कैमरों का सेटअप दिया है. कोरोना वायरस की वजह से नए Vivo V19 की लॉन्चिंग को कई बार टालना पड़ा, खैर अब यह फ़ोन लॉन्च हो गया है, आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

कीमत और वेरिएंट

नया Vivo V19 दो वेरिएंट  8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 27,990 रुपये और 31,990 रुपये रखी गई है. यह फोन Piano Black और Mystic silver कलर ऑप्शन में मिलेगा. भारत में 15 मई से इस स्मार्टफोन की सेल कंपनी की आधिकारिक साइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफ लाइन स्टोर्स पर शुरू होगी.

ऑफर्स

Vivo V19 स्मार्टफोन पर की खरीद पर कंपनी की तरफ से ग्राहकों को कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, HDFC के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर दिया जा रहा है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिल रही है. वहीं, Jio और Airtel की तरफ से भी इस पर कई अच्छे ऑफर्स पेश किये गये हैं.

स्पेसिफिकेशन

Vivo V19 में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है. डिस्प्ले बेहद ब्राइट और कलरफुल है.परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया है.यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

कैमरा  

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगा पिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस शामिल हैं. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में ड्यूअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे हैं.

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी है जोकि 33W  फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ है. इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Samsung Galaxy A71 से होगा मुकाबला

भारत में नए Vivo V19 का सीधा मुकाबला Samsung के Galaxy A71से होगा. इस फोन की कीमत 29,999 रुपये रखी है जोकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन की है. इस फोन में 6.7 इंच का इंफीनिटी-O डिस्प्ले लगा हैं जो AMOLED प्लस टेक्नॉलजी के साथ है.

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जबकि 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल किया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

परफॉरमेंस के लिए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, वहीं पावर के लिए इसमें 4,500 mAh की बैटरी दी गई है, जोकि 25W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ है.

 यह भी पढ़ें 

15000 रुपये की कीमत में ये हैं दमदार परफॉर्मेंस वाले बेस्ट स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget