एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने यूएई में लॉन्च किया RuPay कार्ड, अब UAE में भी काम करेगा UPI

UPI: भारत और यूएई की सरकार ने दोनों देशों के इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम को जोड़ने का फैसला किया है. इसके अलावा यूएई के दौरे पर गए पीएम मोदी ने यूएई में RuPay कार्ड भी लॉन्च किया है.

UPI in UAE: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने हाल ही में अपने-अपने देशों के इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम - यूपीआई और एएएनआई (यूएई का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम) को एक करने के साथ-साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के दौरे पर गए हुए हैं, जहां उन्हें दोनों देशों के यूपीआई इंटीग्रेशन के साथ-साथ कई बड़े फैसले लिए हैं.

यूएई में लॉन्च हुए RuPay

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई में रुपे (Rupay) कार्ड भी लॉन्च किया है. दरअसल, भारत और यूएई दोनों देशों में अपने-अपने घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड को आपस में जोड़ने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि अब भारत का  RuPay कार्ड और यूएई का JAYWAN कार्ड आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे दोनों देशों के नागरिकों को एक-दूसरे देशों में ऑनलाइन पेमेंट करने या शॉपिंग करने या कार्ड से संबंधित तमाम सुविधाओं को पाने में आसानी होगी.

इन एग्रीमेंट्स का उद्देश्य दोनों देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल ट्रांजैक्शन को आसान बनाना है. पीएम मोदी ने इन एग्रीमेंट्स के महत्व की बात करते हुए कहा कि, "RuPay और JAYWAN कार्ड को जोड़ने से फिनटेक क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है, जिससे बेहतर वित्तीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा." इसके अलावा, दोनों देशों ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मेमोरनडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए हैं.

7 देशों में उपलब्ध यूपीआई की सुविधा

गौरतलब है कि पिछले साल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और यूएई के सेंट्रल बैंक ने UPI को यूएई के इंस्टेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म (IPP) के साथ जोड़ने के लिए एक एग्रीमेंट पर साइन किए थे. आपको बता दें कि यूएई में हुए इन घटनाक्रम से पहले हाल ही में श्रीलंका और मॉरीशस में भी यूपीआई सेवाओं की शुरूआत की गई थी. इससे जिससे भारतीय नागरिकों के लिए डिजिटल लेनदेन करना काफी आसान हो गया है. आपको बता दें कि यूपीआई की सुविधा नेपाल, भूटान, सिंगापुर, फ्रांस, मॉरीशस और श्रीलंका सहित सात देशों में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Samsung के इन ईयरबड्स में भी मिल रहा Galaxy AI फीचर्स, जानें यूजर्स के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget