एक्सप्लोरर

Phonepe Transaction Fees: मोबाइल रिचार्ज करना हुआ महंगा, Phonepe ने ट्रांजेक्शन फीस लेना किया शुरू

Phonepe Transaction Fees: अब फोनपे के जरिए मोबाइल रिचार्ज करना महंगा हो गया है. डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe ने UPI सहित कुछ ट्रांजेक्शन पर ट्रांजेक्शन फीस लगाना शुरू कर दिया है.

Phonepe Transaction Fees: मोबाइल रिचार्ज कराने से लेकर बिजली का बिल भरने और ग्रॉसरी स्टोर से सामान खरीदने तक ना जाने कितने ऑनलाइन ऑर्डर के लिए आप फोनपे ऐप का इस्तेमाल कर भुगतान करते होंगे. लेकिन फोनपे यूजर्स के लिए बुरी खबर है दरअसल अब फोनपे के जरिए मोबाइल रिचार्ज करना महंगा हो गया है. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe ने UPI सहित कुछ ट्रांजेक्शन पर ट्रांजेक्शन फीस लगाना शुरू कर दिया है. बता दें कि कंपनी ने सितंबर में अपने प्लेटफॉर्म पर 165 करोड़ से ज्यादा UPI लेनदेन दर्ज किए थे.

50 रुपये से ज्यादा के मोबाइल रिचार्ज पर वसूली जाएगी 1 रुपये की फीस
गौरतलब है कि कंपनी (PhonePe) UPI-बेस्ड ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज शुरू करने वाली पहली डिजिटल पेमेंट ऐप है. वहीं यह सर्विस इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों द्वारा फ्री में दी जा रही है. डिजिटल पेमेंट ऐप ने 50 रुपये से ज्यादा के मोबाइल रिचार्ज के लिए हर ट्रांजेक्शन पर एक रुपये से लेकर 2 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस वसूलना शुरू कर दिया है. PhonePe यूजर्स से 50 से 100 रुपये के बीच रिचार्ज कराने पर 1 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. वहीं 100 रुपये से ऊपर का रिचार्ज कराने पर 2 रुपये फीस ली जाएगी.

50 रुपये से कम के रिचार्ज पर कोई शुल्क नहीं है

PhonePe ने एक बयान में कहा, “रीचार्ज पर, हम बहुत छोटे स्केल पर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, जहां कुछ यूजर्स मोबाइल रिचार्ज के लिए भुगतान कर रहे हैं. 50 रुपये से कम का रिचार्ज कराने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. वहीं 50 से 100 रुपये के बीच रिचार्ज कराने पर 1 रुपये और उससे अधिक का शुल्क लिया जाता है. 100 से ऊपर के रिचार्ज पर 2 रुपये फीस है. अनिवार्य रूप से, एक्सपेरिमेंट्स का पार्ट होने के कारण ज्यादातर यूजर्स या तो कुछ भी भुगतान नहीं कर रहे हैं या 1 रुपये का भुगतान कर रहे हैं.

PhonePe क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किए गए भुगतान के लिए उसी तरह से प्रोसेसिंग शुल्क लेना शुरू कर देगा जैसे अन्य भुगतान एप्लिकेशन ने किया है. फोन पे (PhonePe), पेटीएम (Paytm) और गूगल पे (Google Pay) के साथ, भारत में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले भुगतान ऐप हैं.

बिल पेमेंट पर स्मॉल फीस चार्ज करना स्टैंडर्ड इंडस्ट्री प्रैक्टिस

बिल पेमेंट को लेकर PhonePe के प्रवक्ता ने कहा है, "हम शुल्क लेने वाले एकमात्र प्लेयर या पेमेंट प्लेटफॉर्म नहीं हैं. बिल पेमेंट पर एक स्मॉल फीस चार्ज करना अब एक स्टैंडर्ड इंडस्ट्री प्रैक्टिस है और यह अन्य बिलर वेबसाइटों और भुगतान प्लेटफार्मों के जरिए भी किया जाता है. हम एक प्रोसेसिंग पीस (अन्य प्लेटफार्मों पर सुविधा शुल्क के रूप में कहा जाता है) लेते हैं जो कि केवल क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर चार्ज की जाती है."

PhonePe ने सितंबर में अपने प्लेटफॉर्म पर 165 करोड़ से ज्यादा UPI लेनदेन किए

थर्ड पार्टी ऐप्स में UPI ट्रांजैक्शन के मामले में PhonePe की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. कंपनी ने सितंबर में अपने प्लेटफॉर्म पर 165 करोड़ से अधिक UPI लेनदेन दर्ज किए थे, जिसमें ऐप सेगमेंट में 40% से अधिक हिस्सेदारी थी. PhonePe की स्थापना 2015 में फ्लिपकार्ट के पूर्व अधिकारियों समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर ने की थी. डिजिटल भुगतान ऐप के 300 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं.

ये भी पढ़ें

Instagram Tricks: इंस्टाग्राम का एक्सप्लोर पेज करें कस्टमाइज, दिखेगा सिर्फ फेवरेट कंटेंट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Amazon Festival Sale: बेबी रूम, घर या ऑफिस के लिये बेस्ट फीचर्स वाले 5 वायरलेस सीसीटीवी कैमरे, एमेजॉन से खरीदें 2 हजार से कम में

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

वीडियोज

Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget