एक्सप्लोरर

बिल भरना भूल गए? अब नहीं होगी परेशानी, PhonePe ऐप में आया शानदार फीचर, इन तरीकों से करें पेमेंट रिमाइंडर और ऑटो पे की सेटिंग

PhonePe का नया पेमेंट रिमाइंडर और ऑटो पे फीचर आपको समय पर बिल भरने में मदद करता है ताकि पेमेंट भूलने की टेंशन ना रहे।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बिजली का बिल, मोबाइल रिचार्ज या किसी और जरूरी पेमेंट की तारीख भूल जाते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. PhonePe ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जो आपकी ये परेशानी चुटकियों में दूर कर देगा. अब ना बार-बार कैलेंडर देखने की जरूरत है और ना ही रिमाइंडर सेट करने की झंझट.

क्या है नया फीचर?
PhonePe ने अपने ऐप में पेमेंट रिमाइंडर और ऑटो पे का ऑप्शन जोड़ा है। इस फीचर की मदद से आप पहले से ही कोई पेमेंट डेट, अमाउंट और बिलर सेट कर सकते हैं और फिर तय तारीख पर आपको एक रिमाइंडर मिल जाएगा या पेमेंट खुद-ब-खुद हो जाएगा।

कैसे करें रिमाइंडर सेट?

  • सबसे पहले अपने फोन में PhonePe ऐप खोलें.
  • ऊपर दाईं ओर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
  • अब नीचे स्क्रॉल करें और Settings and Preferences पर जाएं.
  • यहां Reminders का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • फिर Add Reminder पर टैप करें और पेमेंट से जुड़ी सारी जानकारी भरें, किसको पेमेंट करना है, कितनी रकम है, कितनी बार (डेली/वीकली/मंथली).
  • डेट सिलेक्ट करें, चाहें तो एक मैसेज भी जोड़ सकते हैं और फिर Save कर दें.
  • बस! आपकी सेटिंग तैयार है. अब तय दिन पर ऐप आपको रिमाइंड कर देगा कि पेमेंट करना है.

ऑटो पे से होगा काम और आसान
अगर आप चाहते हैं कि हर महीने तय तारीख पर पेमेंट खुद हो जाए, तो PhonePe का AutoPay फीचर आपके लिए बेस्ट है.

ऑटो पे कैसे एक्टिव करें?

  • फिर से PhonePe ऐप ओपन करें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
  • अब Payment Settings में जाएं और वहां AutoPay Settings पर टैप करें.
  • फिर Manage Autopay सेलेक्ट करें और उस पर क्लिक करें.
  • यहां आपको अपने बिलर को चुनना है और साथ ही वो कार्ड सिलेक्ट करें जिससे पेमेंट होगा- जैसे Visa, MasterCard, ICICI आदि.
  • अब पेमेंट अमाउंट दर्ज करें और कन्फर्म कर दें

एक बार ये सेट हो गया तो आपके बिल की पेमेंट अपने आप हो जाएगी और सबसे अच्छी बात ये है कि पेमेंट से पहले आपको एक रिमाइंडर भी मिलेगा ताकि अगर चाहें तो आप इसे रोक भी सकते हैं.

अब लास्ट डेट पर भूलने का झंझट खत्म!
जिन लोगों को लास्ट डेट पर पेमेंट करना हमेशा याद नहीं रहता, उनके लिए ये फीचर्स किसी राहत से कम नहीं हैं. अब न तो लेट फीस लगेगी, न ही सर्विस कटेगी. तो देर किस बात की? आज ही PhonePe ऐप को अपडेट करें और ये नया फीचर एक्टिवेट करें.

इन एप्स में भी है पेमेंट रिमाइंडर सिस्टम

  • गूगल पे-  बिल जनरेट होते ही रिमाइंडर भेजता है और चुनिंदा सेवाओं के लिए ऑटो पेमेंट की सुविधा देता है.
  • Paytm- ड्यू डेट के करीब SMS व नोटिफिकेशन से याद दिलाता है और क्रेडिट कार्ड व अन्य पेमेंट्स के लिए ऑटो डेबिट की सुविधा देता है.
  • Amazon Pay- बिल भरने के बाद अगली बार रिमाइंडर देता है और Alexa के जरिए वॉइस रिमाइंडर भी संभव है, साथ ही ऑटो-पे फीचर भी मौजूद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget