एक्सप्लोरर

खुशखबरी! कम हो गई Oneplus 12 की कीमत, एक या दो नहीं बल्कि खरीदने पर बचेंगे पूरे 10 हजार रुपये

OnePlus 12: वनप्लस 12 स्मार्टफोन पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस स्मार्टफोन को आप 10 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं.

OnePlus 12: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) के पास लगभग सभी सेगमेंट में अपने स्मार्टफोन्स मौजूद हैं. इसी बीच कंपनी ने अपना शानदार स्मार्टफोन वनप्लस 12 की कीमतों में पहली बार कटौती की है. ऐसे में अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो वनप्लस का ये फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्स बन सकता है. दरअसल, इस स्मार्टफोन पर अभी तगड़ा डिस्काउंट ऑफर चल रहा है जिसकी मदद से आप इस फोन की खरीद पर करीब 10 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

क्या है ऑफर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Oneplus 12 के 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है. लेकिन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट (Flipkart) पर इस स्मार्टफोन पर करीब 14 प्रतिशत का डिस्काउंट ग्राहकों को दिया जा रहा है. अब इस डिस्काउंट के बाद आप Oneplus 12 को महज 55,490 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. ऐसा करके आप फोन की खरीद पर करीब 9207 रुपये की बचत करेंगे.

इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन को अगर आप HDFC Bank के Credit या फिर Debit Card की मदद से खरीदते हैं तो आपको 2 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा. वहीं Flipkart Axis Bank Card की मदद से फोन को खरीदने पर आपको 5 प्रतिशत का कैशबेक भी मिलेगा. ऐसे करके आप वनप्लस के स्मार्टफोन को 10 हजार रुपये तक की बचत के साथ खरीद सकते हैं.

Oneplus 12 के फीचर्स

अब Oneplus 12 स्मार्टफोन के फीचर्स पर नज़र डालें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच की बड़ी डिस्प्ले उपलब्ध कराई गई है. ये डिस्प्ले 120Hz का रिफ्रेश रेट देती है. साथ ही इसमें 45 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलता है. फोन का डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है.

इसके अलावा ये स्मार्टफोन Oneplus 12 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. साथ ही ये फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है. स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की रैम के साथ 1TB तक का स्टोरेज मिल जाता है.

शानदार कैमरा सेटअप

स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया हुआ है. इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 64 मेगापिक्सल का टेलिफोटो और एक 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल जाता है. सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा ये स्मार्टफोन 5400mAh की बैटरी के साथ आता है. ये बैटरी 80W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. ऐसे में वनप्लस 12 स्मार्टफोन को काफी सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

PM Modi ने 6G को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जल्द मिलेगी ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा
Google Pixel 10a हुआ महंगा, अब खरीदने के लिए देने होंगे 6,000 ज्यादा

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J-K और लद्दाख के बर्फ से ढके इलाकों में जनगणना पूरी, निदेशक ने दी जानकारी
J-K और लद्दाख के बर्फ से ढके इलाकों में जनगणना पूरी, निदेशक ने दी जानकारी
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, कब मिलेगी राहत? जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, कब मिलेगी राहत? जानें IMD का अपडेट
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल

Embed widget