एक्सप्लोरर

अब किसी दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं, पोस्ट ऑफिस में मिलेंगे BSNL के सिम कार्ड, रिचार्ज भी करवा पाएंगे

अब आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस पर BSNL के सिम कार्ड मिलेंगे. साथ ही यहां रिचार्ज की भी सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए BSNL और भारतीय डाक के बीच समझौता हुआ है.

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का सिम कार्ड लेने के लिए अब आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से कंपनी की सिम खरीद सकते हैं. सिम कार्ड के अलावा पोस्ट ऑफिस पर अब रिचार्ज की भी सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए BSNL और भारतीय डाक के बीच एक समझौता हुआ है. इसके तहत भारतीय डाक देशभर में फैसले अपने 1.65 लाख पोस्ट ऑफिस के जरिए BSNL के सिम कार्ड की बिक्री करेगी. इससे टेलीकॉम कंपनी को देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिलेगा.

सुदूर इलाकों में बढ़ेगी सुविधा

पोस्ट ऑफिस में सिम कार्ड उपलब्ध होने से सुदूर इलाकों में लोगों की परेशानियां कम होंगी और उन्हें इसके लिए बाजार या शहरों की तरफ नहीं आना पड़ेगा. इस शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच के डिजिटल डिवाइड को भी कम करने में मदद मिलेगी. समझौते के तहत पोस्ट ऑफिस में सिम कार्ड खरीदने और रिचार्ज की सुविधा होगी. सिम कार्ड की सप्लाई और कर्मचारियों की ट्रेनिंग की जिम्मेदारी BSNL को दी गई है. 

असम में हुआ था ट्रायल

BSNL और भारतीय डाक के बीच हुए इस समझौते से पहले असम में ट्रायल किया गया था. यहां पोस्ट ऑफिस के जरिए सिम कार्ड बेचे गए थे. बता दें कि BSNL इन दिनों देशभर में 4G कनेक्टिविटी देने पर काम कर रही है. इसके लिए पूरे देश में एक लाख साइट्स तैयार की गई है. जियो और एयरटेल जैसी प्राइवेट कंपनियां पहले ही अपने यूजर्स को 5G सर्विसेस देना शुरू कर चुकी है. अभी तक इस मामले में पीछे रही BSNL जल्द अपनी सर्विस को अपग्रेड करने का प्रयास कर रही है. 

BSNL लाई नया रिचार्ज प्लान

BSNL ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है. 199 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेली 2GB इंटरनेट डेटा मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

छप्परफाड़ डिस्काउंट, अमेजन सेल में 45 हजार से भी सस्ता मिल जाएगा आईफोन 15, ऐसा मौका फिर नहीं आएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget