एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले लीक हुईं Samsung Galaxy S25 की डिटेल्स, कीमत से फीचर्स तक का हुआ खुलासा

सैमसंग अगले महीने अपनी गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च करने वाली है. लॉन्चिंग से पहले सीरीज की पूरी डिटेल लीक हो गई हैं. इसमें सीरीज के अनुमानित फीचर्स और कीमत का पता लगा है.

Samsung Galaxy S25 Lineup details leak: दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग हर साल जनवरी में अपनी गैलेक्सी S सीरीज की नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च करती है. इस बार भी कंपनी नए साल के पहले महीने में अपनी फ्लैगशिप सीरीज लाने वाली है. अभी तक इसकी टाइमलाइन को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब एक लीक में बताया गया है कि सैमसंग 22 जनवरी, 2025 को इवेंट आयोजित कर रही है. इसमें गैलेक्सी S25 लाइनअप के 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं.

इवेंट को लेकर क्या जानकारी सामने आई है?

एक्स पर @sondesix नाम एक टिपस्टर ने बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा. भारतीय समयानुसार यह रात को 10.30 बजे शुरू होगा. इसमें सैमसंग गैलेक्सी S25, सैमसंग गैलेक्सी S25+ और सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा लॉन्च किए जाएंगे. इसके अलावा इवेंट में प्रोजेक्ट मूहन XR हेडसेट को भी टीज किया जा सकता है.

सैमसंग गैलेक्सी S25 लाइनअप

हालिया लीक्स के अनुसार, इस लाइनअप में 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी. गैलेक्सी S24 सीरीज की तरह इस बार भी कंपनी चार्जिंग एडेप्टर्स बॉक्स के साथ नहीं देगी. ग्राहकों को इन्हें अलग से खरीदना होगा. तीनों ही स्मार्टफोन 5G के साथ आएंगे. गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के साथ S पेन भी मिलने की उम्मीद है. 
परफॉर्मेंस की बात करें तो सीरीज में क्वालकॉम की स्नैपड्रेगन 8 एलिट चिपसेट मिलने की उम्मीद है. कंपनी ने बताया है कि तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेंगे. S24 सीरीज की तुलना में S25 लाइनअप में बेहतर कैमरा मिलेगा. गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में मौजूदा 12MP की जगह 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर देखने को मिल सकता है.

क्या है संभावित कीमत?

गैलेक्सी S24 सीरीज की तुलना में नई लाइनअप के फोन 5,000-7,000 रुपये महंगे हो सकते हैं. गैलेक्सी S25 की कीमत लगभग 84,999 रुपये, गैलेक्सी S25+ की कीमत 1,04,999 रुपये और S25 अल्ट्रा की कीमत 1,34,999 के आसपास होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.

ये भी पढ़ें-
न WiFi काम का न मोबाइल डेटा! फोटो भी डाउनलोड नहीं कर पा रहे लोग, पाकिस्तान में इंटरनेट की धीमी स्पीड बनी सिरदर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget