एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च, अभी खरीदने पर मिलेगा 17,000 का फायदा, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy S25 FE को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60,000 रुपये है और कंपनी इस पर अभी कई ऑफर दे रही है.

Samsung ने अपनी लेटेस्ट पेशकश Galaxy S25 FE को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 4 सितंबर को इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था. यह गैलेक्सी AI इकोसिस्टम में आने वाला एक किफायती स्मार्टफोन है, जिसे अब भारत में खरीदा जा सकता है. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फ्री स्टोरेज अपग्रेड और कैशबैक समेत कई फायदे दे रही है. आइए, इस फोन के फीचर, कीमत और इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं.

सबसे पहले फीचर्स पर नजर

Galaxy S25 FE 6.7-inch FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसमें Exynos 2400 चिपसेट है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर हुआ है. Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी मिली है, जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. इसमें S24 FE की तुलना में 10 प्रतिशत बड़ा वैपर चैंबर दिया गया है. यह फोन जनरेटिव एडिट, इंस्टेंट स्लो-मोशन और ऑडियो इरेजर जैसे AI फीचर्स से लैस है. डुअल स्टीरियो स्पीकर्स वाले इस फोन की मोटाई 7.4mm है. 

कैमरा है दमदार

Galaxy S25 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP कैमरा मिला है. वाटर और डस्ट रजिस्टेंस के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है. 

ऑफर और बिक्री

भारत में इस फोन के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है. इसके 8GB + 256GB वर्जन के लिए 65,999 रुपये और 8GB + 512GB मॉडल के लिए ग्राहकों को 77,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे. लॉन्च ऑफर के तहत 256GB वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए 512GB वर्जन मिलेगा. इससे ग्राहकों को लगभग 12,000 रुपये का फायदा होगा. इसके साथ ही सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. इस तरह ग्राहक कुल 17,000 रुपये का फायदा ले सकते हैं. Galaxy S25 FE आगामी 29 सितंबर से सैमसंग की वेबसाइट, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा.

Vivo X200 FE को देगा टक्कर

सैमसंग का नया फोन बाजार में पहले से मौजूद Vivo X200 FE को टक्कर देगा. वीवो के इस फोन में कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं. 6.3 इंच डिस्प्ले वाले इस फोन में Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलता है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. इसके रियर में 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50MP लेंस मिलता है. यह फोन 6500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था. फ्लिपकार्ट पर यह अभी 59,999 रुपये में लिस्टेड है.

ये भी पढ़ें-

इन कारणों से फटकर आग का गोला बन सकते हैं स्मार्टफोन, भूलकर भी न करें ये गलतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget