एक्सप्लोरर

WhatsApp Hidden Feature : अब आप iCloud और Google Drive पर स्टोर होने वाले WhatsApp चैट को भी कर सकेंगे End-to-End Encrypted

WhatsApp Hidden Feature : गूगल ड्राइव व आई क्लाउड पर स्टोर होने वाला वॉट्सऐप मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होता है. पर कुछ आसान ट्रिक से आप इनको भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कर सकते हैं.

WhatsApp Hidden Feature : वॉट्सऐप (WhatsApp) यूं तो अपने प्लेटफॉर्म पर होने वाले सभी चैट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत बताता है. यानी आपका मैसेज रिसीव करने वाले के अलावा कोई नहीं देख सकता, खुद वॉट्सऐप भी नहीं. वॉट्सऐप इसे अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करता. वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर होने वाले सभी चैट को गूगल ड्राइव व आई क्लाउड पर स्टोरेज का ऑप्शन देता है. इसी के तहत जब हम नए डिवाइस में लॉगिन करते हैं तो हमें सारे चैट का बैकअप मिल जाता है. पर गूगल ड्राइव व आई क्लाउड पर स्टोर होने वाला मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होता है. यानी वहां से आपकी चैट लीक होने का खतरा बना रहता है. वॉट्सऐप ने अब इसी समस्या को दूर करते हुए मैसेज के बैकअप के दौरान भी एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा दी है. आइए जानते हैं क्या है यह फीचर और इसे आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

आपको खुद करनी होगी सेटिंग

य फीचर डिफॉल्ट नहीं आता. आपको इसे मैनुअली सेटअप करना होगा. एक बार जब आप इसे सेट कर देंगे तो कोई भी बिना पासवर्ड के आपके बैकअप मैसेज को रीड नहीं कर पाएगा. हालांकि यहां आपको अपने पासवर्ड का ध्यान रखना होगा, क्योंकि पासवर्ड भूलने पर आप भी अपने बैकअप मैसेज को एक्सेस नहीं कर पाएंगे.

इस तरह एक्टिवेट करें सेटिंग

  • वॉट्सऐप पर जाएं. यहां सेटिंग पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Chats > Chats Backup > End-to-End Encrypted Backup पर जाएं.
  • अब End-to-End Encrypted Backup को Turn On कर दें.
  • इसके बाद आपके सामने क्लाउड या गूगल बैकअप के लिए पासवर्ड सेट करने या एन्क्रिप्शन-की सेट करने का विकल्प आएगा.
  • अब पासवर्ड सेट करने के बाद क्रिएट पर क्लिक करें. इसके बाद वॉट्सऐप बैकअप को एन्क्रिप्ट कर देगा.
  • यहां iPhone यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आपने खुद iCloud बैकअप ऑन कर रखा है तो एन्क्रिप्टेड बैकअप नहीं मिल पाएगा. इसके लिए आपको बैकअप बंद करना होगा. आप वॉट्सऐप को खुद बैकअप सेट करने दें.

इस तरह इस सेटिंग को कर सकते हैं बंद

अगर आप एन्क्रिप्टेड वॉट्सऐप चैट बैकअप को बंद करना चाहते हैं तो आपको ऊपर बताए गए प्रोसेस को ही फॉलो करते हुए एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन सेटिंग तक जाना होगा. वहां जाकर ऑन की जगह ऑफ पर क्लिक करना होगा. इस दौरान आपसे पासवर्ड मांगा जाएगा. आप अपना पासवर्ड डालकर इसे ऑफ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

iPhone Tips: इन 5 आसान तरीकों से जानिए आपका iPhone असली है या नकली

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp के मैसेज पर भी दे सकेंगे रिएक्शन, बीटा वर्जन पर आया कंपनी का नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget