एक्सप्लोरर

Airtel Jio Plans: एयरटेल और जियो ने बंद कर दिए अपने ये प्लान, ज्यादा डेटा के लिए अब यूजर्स को करना पड़ेगा ये काम

Airtel Jio Prepaid Plans: बंद किए गए प्लान्स में ऐसे प्लान हैं जिनमें Disney+ Hotstar, Amazon Prime video जैसी सर्विस भी मिल रही थीं. अब इन सुविधाओं के लिए यूजर्स को ज्यादा खर्चा करना होगा.

Airtel Jio Recharge Plans: मोबाइल नेटवर्क कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. इसके अलावा Jio और Airtel ने अपने कुछ प्लान्स बंद कर दिए हैं. हम यहां आपको इन कंपनियों द्वारा बंद किए गए रोजाना 3GB डेटा वाले प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं. इनमें कुछ प्लान्स ऐसे हैं जिनमें दूसरी सुविधाएं जैसे Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video जैसी सर्विस भी मिल रही थीं. अब इन सुविधाओं के लिए यूजर्स को ज्यादा खर्चा करना होगा.

सबसे पहले रिलायंस जियो के प्लान्स की बात करते हैं. Jio के 499 रुपये के प्लान में रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा मिलता था. इसके अलावा इसमें रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती थी. कंपनी का अब यह प्लान वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध नहीं है. अब Disney+ Hotstar के साथ Jio का 3GB डेटा का प्लान 601 रुपये का है. इसकी वैलेडिटी 28 दिन की है. 

जियो का रोजाना 3GB डेटा का प्लान 84 दिन की वैलेडिटी के साथ 1199 रुपये का है. वहीं रोजाना 3GB डेटा का 365 दिन का प्लान 4,199 रुपये का है. दोनों ही प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. साथ ही रोजाना करने के लिए 100 SMS भी दिए जा रहे हैं.

एयरटेल ने प्लान में किया ये बदलाव

एयरटेल की बात करें तो 398 रुपये के प्लान में 28 दिन के लिए रोजाना 3GB डेटा दे रहा था. इसके अलावा रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही थी. इसके अलावा एक 558 रुपये का प्लान था जिसमें 56 दिन की वेलेडिटी के साथ रोजाना 3GB डेटा मिल रहा था. एक 499 रुपये महीने का प्लान था जिसमें Disney+ Hotstar के साथ 28 दिन के लिए रोजाना 3GB डेटा मिलता था. 

अब, एयरटेल के 599 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड प्लान्स में रोजाना 3 GB डेटा दिया जा रहा है. 699 रुपये वाले प्लान में 56 दिन की वैलेडिटी दी जा रही है. इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो दिया जा रहा है. वहीं 599 वाले प्लान में Disney+ Hotstar के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इसकी वैधता 28 दिन की है. 

यह भी पढ़ें: Whatsapp CSC Helpdesk: व्हाट्सऐप पर Hi लिखकर मांगे प्रशासन से मदद और डॉक्टर्स से परामर्श, ये रहा डायरेक्ट नंबर

Xiaomi 12 Series: इस तारीख को लॉन्च हो सकती है शियोमी की नई सीरिज, इन स्मार्टफोन्स से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget