एक्सप्लोरर

8 GB RAM, 50 MP कैमरा के साथ आएगा itel A80, लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल

itel 10,000 रुपये से कम में एक फीचर-लोडेड फ़ोन A80 लॉन्च करने जा रही है. इसमें 4GB RAM, 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा, IP54 रेटिंग और 5000mAh बैटरी होने की उम्मीद है.

अगर आप नए साल पर कम बजट में फीचर लोडेड फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो itel एक नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन 10,000 रुपये से भी कम में लॉन्च होने वाला है, लेकिन इसमें फीचर्स की कमी नहीं होगी. कम रेंज में  बेहतर फीचर्स ढूंढ रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है.

itel A80 के अनुमानित फीचर्स

itel A80 में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. यह 4GB वर्चुअल RAM को सपोर्ट करेगा. यानी कुल 8GB RAM मिलेगी. UniSoC चिपसेट से लैस यह फोन सिंगल वेरिएंट में आएगा. वाटर और डस्ट रजिस्टेंस के लिए इसे IP54 रेटिंग मिली हुई है, जिसका मतलब है कि यह फोन पानी के हल्के छींटे और धूल भरे वातावरण को आसानी से झेल सकता है. पावर के लिए इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है.

50MP का होगा प्राइमरी कैमरा

आजकल मोबाइल फोन सिर्फ बात करने के लिए इस्तेमाल नहीं होते. सोशल मीडिया के दौर में लोगों को मोबाइल में ऐसे कैमरा चाहिए, जो उनके मन-मुताबिक फोटो ले सके. itel A80 की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, जो HDR कैपेबिलिटीज के साथ आएगा. बताया जा रहा है कि इस लेंस से कम लाइट में भी शानदार फोटोग्राफी की जा सकती है. फ्रंट कैमरा को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

itel A80 के रियर में टेक्सचर वाला डिजाइन है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. कैमरा ट्रे में डुअल कैमरा सेटअप और रिंग LED लाइट मिलेगी. दूसरे कैमरा लेंस के बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है. 

क्या रह सकती है अनुमानित कीमत

itel की तरफ से आगामी फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत 8,000 रुपये तक रह सकती है.

ये भी पढ़ें-

स्टूडेंट्स से लेकर नौकरी-पेशा वालों तक की दिक्कत होगी दूर, WhatsApp में आया ये कमाल का फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget