एक्सप्लोरर

स्टूडेंट्स से लेकर नौकरी-पेशा वालों तक की दिक्कत होगी दूर, WhatsApp में आया ये कमाल का फीचर

WhatsApp ने आईफोन यूजर्स के लिए नया डॉक्यूमेंट स्कैनिंग फीचर पेश किया है, जिससे वे ऐप में ही दस्तावेज़ों को स्कैन कर सकते हैं. एंड्रॉयड यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

WhatsApp पूरी दुनिया में लोकप्रिय है. भारत की बात करें तो यहां भी इसके करोड़ों यूजर्स हैं. अपने यूजर्स का अनुभव बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार नए फीचर्स जोड़ती रहती है. अब कंपनी ने WhatsApp के आईफोन यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से वो ऐप के अंदर ही डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकेंगे. कुछ यूजर्स के लिए यह फीचर रोलआउट हो गया है. अब उन्हें डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए किसी और ऐप की मदद नहीं लेनी पड़ेगी.

कैसे काम करता है यह फीचर?

इस फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले चैट ओपन करें और शेयरिंग मेनू में जाएं. यहां डॉक्यूमेंट्स का ऑप्शन नजर आता है. इस पर टैप करने के बाद चूज फ्रॉम फाइल और चूज फोटो/वीडियो के बाद तीसरे नंबर पर स्कैन डॉक्यूमेंट का ऑप्शन आ रहा है. इस पर टैप करते ही कैमरा खुल जाएगा और यूजर किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकेंगे. स्कैनिंग के बाद उन्हें डॉक्यूमेंट को क्रॉप करने, कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस एडजस्ट करने का भी ऑप्शन मिलेगा.

धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है फीचर

अभी यह फीचर रोलआउट हो रहा है और कुछ ही दिनों में सभी आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा. लेटेस्ट फीचर पाने के लिए अपनी ऐप को लगातार अपडेट करते रहें. बता दें कि यह फीचर अभी केवल आईफोन यूजर्स के लिए है और एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

WhatsApp वेब पर आएगा रिवर्स इमेज सर्च

WhatsApp अपने वेब यूजर्स के लिए रिवर्स इमेज सर्च फीचर पर काम कर रही है. इस फीचर में यूजर्स अपने पास आई किसी भी फोटो को तुरंत गूगल से वेरिफाई कर सकेंगे. इस फीचर की मदद से यूजर फेक न्यूज से भी खुद को बचा सकेंगे और इंटरनेट को बेहतर और भरोसेमंद जगह बनाने में सहयोग कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

Apple या Samsung, टेक्नोलॉजी के मामले में कौन किस पर भारी? पांच बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget