एक्सप्लोरर

iPhone 17 Pro के कैमरा में होंगे बड़े बदलाव, फ्रंट और रियर डिजाइन भी होगा चेंज, मिलेंगे ये अपडेट

Apple इस साल आईफोन 17 सीरीज लॉन्च करेगी. इसमें डिजाइन एलिमेंट चेंज किए जा सकते हैं. आईफोन 17 प्रो के कैमरा में भी बड़े बदलाव मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

अमेरिकी टेक कंपनी Apple इस साल आईफोन 17 सीरीज लॉन्च कर सकती है. सितंबर में इसकी संभावित लॉन्च के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन सीरीज से जुड़ी काफी जानकारी अब तक सामने आ चुकी है. एक ताजा रिपोर्ट्स में पता चला है कि आईफोन 17 प्रो के कैमरा में कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा इस बार कंपनी कैमरा आइलैंड में भी बदलाव कर सकती है. आइये जानते हैं कि इस बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

फ्रंट में मिलेगा 48MP कैमरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 17 प्रो में एक नया टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है. इसके अलावा मौजूदा मॉडल के 12MP टेलीफोटो लेंस की जगह 48MP पेरिस्कोप कैमरा दिया जाएगा. कंपनी अपने फ्लैगशिप मॉडल के फ्रंट कैमरा में भी बदलाव करेगी. वीडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए 17 प्रो में 48MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इसकी वीडियो शूटिंग क्वालिटी भी बेहतर की जाएगी.

मेन सेंसर में मिलेगा ग्लास प्लास्टिक सेंसर

17 प्रो में आईफोन 16 प्रो के बराबर ही मेन सेंसर होगा, लेकिन अपकमिंग मॉडल में ग्लास प्लास्टिक सेंसर दिया जा सकता है. ये लेंस बेहतर ऑप्टिकल परफॉर्मेंस देते हैं. इससे पिक्चर क्वालिटी बेहतर होती है और कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें खिंची जा सकती है. कंपनी ने पहली बार आईफोन 15 प्रो मैक्स में ग्लास प्लास्टिक लेंस दिया था.

कैमरा आईलैंड में दिखेगा बदलाव

आईफोन का कैमरा आईलैंड उसकी पहचान बन चुका है. हालांकि, इस बार इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आईफोन 17 सीरीज में गूगल पिक्सल की हॉरिजॉन्टल कैमरा आईलैंड मिल सकता है. ऐपल डायनामिक आईलैंड को भी इस बार छोटा करेगी. फेस आईडी के लिए आगामी सीरीज में मेटा लेंस दिया जा सकता है. इससे फ्रंट डिजाइन थोड़ा अपडेट होगा. आईफोन 14 सीरीज में लॉन्च के बाद से यह पहला फ्रंट डिजाइन अपडेट होगा.

ये भी पढ़ें-

कमाल! सोते-सोते AI से किया 1,000 नौकरियों के लिए अप्लाई, आ गया इतनी जॉब्स के लिए बुलावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget