एक्सप्लोरर

लीक हो गया iPhone 17 का नया डिजाइन! कैमरा लेआउट में होगा बड़ा बदलाव, यहां जानें पूरी जानकारी

Apple iPhone 17 पर काम कर रहा है और इसके डिजाइन से जुड़ी कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं. ताजा लीक रेंडर्स के अनुसार, iPhone 17 और iPhone 17 Pro के डिज़ाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

iPhone 17 Leaks: Apple अपनी अगली iPhone 17 सीरीज पर काम कर रहा है और इसके डिजाइन से जुड़ी कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं. ताजा लीक रेंडर्स के अनुसार, iPhone 17 और iPhone 17 Pro के डिज़ाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खासतौर पर, इन फोन्स के रियर कैमरा लेआउट में बड़ा बदलाव होने की संभावना है जो iPhone 16 मॉडल्स से बिल्कुल अलग होगा.

iPhone 17 और iPhone 17 Pro का डिजाइन लीक

X (पहले ट्विटर) यूजर @MajinBuOfficial द्वारा शेयर किए गए रेंडर के मुताबिक, iPhone 17 के कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव होगा. iPhone 16 और 16 Plus में जहां वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया था, वहीं माना जा रहा है कि iPhone 17 में हॉरिजॉन्टल कैमरा लेआउट देखने को मिलेगा. यह कैमरा सेटअप एक एलॉन्गेटेड कैमरा बार में फिट होगा जो फोन की पूरी चौड़ाई में फैला होगा. इसके दाईं ओर LED फ्लैश दिया जाएगा. लीक रेंडर में फोन को व्हाइट फिनिश में दिखाया गया है, जबकि कैमरा बार थोड़ा गहरे रंग का नजर आ रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सभी वेरिएंट्स में समान कलर स्कीम के साथ आ सकता है.

दूसरी ओर, Jon Prosser के FrontPageTech यूट्यूब चैनल पर iPhone 17 Pro के संभावित रेंडर्स भी सामने आए हैं. इसमें भी कैमरा बार डिजाइन देखने को मिला है. हालांकि, पहले की लीक रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Pro मॉडल्स में हॉरिजॉन्टल ट्रिपल-कैमरा सेटअप आएगा लेकिन नए रेंडर्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro का कैमरा डिजाइन iPhone 16 Pro जैसा ही रह सकता है. इसके कैमरा मॉड्यूल के दाईं ओर LED फ्लैश भी दिया गया है.

कब होगा लॉन्च

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल अभी तक इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारीक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 Plus को हटाकर एक नया 'Air' मॉडल लॉन्च कर सकता है. वहीं, इन मॉडल्स को कंपनी सितंबर 2025 में बाजार में उतार सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि एप्पल ज्यादातर फोन्स को हमेशा साल के अंत में ही लॉन्च करती है.

यह भी पढ़ें:

लॉन्च से पहले लीक हुईं Realme P3 Pro की डिटेल्स! नए पैनल के साथ मारेगा एंट्री, यहां जानें पूरी जानकारी

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget