एक्सप्लोरर

Google Pixel 9a के साथ फ्री आएगा YouTube Premium, ग्राहकों को मिलेंगे कई और भी बेनेफिट, जानें कब होगा लॉन्च

Google Pixel 9a अगले महीने लॉन्च हो सकता है. लॉन्चिंग से पहले इसकी अनुमानित कीमत और फीचर्स सामने आ चुके हैं. यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी इसके साथ यूट्यूब प्रीमियम जैसे कई बेनेफिट फ्री देगी.

Google Pixel 9a की राह देख रहे लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि गूगल 19 मार्च को इस फोन को लॉन्च कर सकती है. यह Google के अन्य A-series फोन की तुलना में जल्दी लॉन्च हो रहा है. इसमें यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल हार्डवेयर का कॉम्बिनेशन मिलने जा रहा है. इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को YouTube Premium जैसे कई फीचर्स फ्री में देने जा रही है. आइए पूरी खबर जानते हैं.

ये हो सकते हैं Google Pixel 9a के संभावित फीचर्स

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Google Pixel 9a में 6.28 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 2,700 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. इसमें प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 मिलने की उम्मीद है. इसमें ट्रेडिशनल A-series डिजाइन मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप होता है. कंपनी इसमें 48MP का प्राइमरी और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दे सकती है.

प्रोसेसर और बैटरी

Pixel 9a में Tensor G4 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो गेमिंग, AI टास्क और डेली के अन्य कामों को आसान बनाएगा. इसमें 8GB RAM और प्राइवेसी के लिए Titan M2 सिक्योरिटी चिप दी जा सकती है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5,100mAh की बैटरी हो सकती है, जो 23W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

फोन के साथ फ्री मिलेंगे ये बेनेफिट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल इस फोन के साथ 6 महीने का फिटबिट प्रीमियम, 3 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम और 3 महीने के लिए 100GB गूगल वन स्टोरेज फ्री देगी. कंपनी ने Google Pixel 9 सीरीज के साथ भी ऐसे कई बेनेफिट्स दिए थे.

क्या रह सकती है फोन की कीमत?

अनुमान लगाया जा रहा है कि Pixel 9a की कीमत लगभग 42,000 रुपये से शुरू हो सकती है. इसका एक 256GB मॉडल भी आएगा, जिसके लिए ग्राहकों को थोड़ी अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. 19 मार्च से इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं और 26 मार्च तक इसकी शिपिंग शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

पूरी तरह बदल जाएगी Alexa! मिलने जा रहा अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, Amazon कर रही यह तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget