एक्सप्लोरर

Jio ने OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए खड़ी की मुसीबत, Netflix, Hotstar और Prime के मुकाबले इतना सस्ता है प्लान

OTT Platforms Price in India: जियो ने आज भारत में कुछ नए प्रीमियम प्लान्स लॉन्च किए हैं. आइए हम आपको इन प्लान्स के साथ भारत के मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तुलना करके बताते हैं.

Jio Premium Plans: जियो ने आज बेहद कम कीमत में जियो सिनेमा के दो प्रीमियम प्लान्स लॉन्च किए हैं. जियो के ये नए प्रीमियम प्लान्स इतने सस्ते हैं, कि इन्होंने भारत के बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को टेंशन में डाल दिया है. भारत में पिछले कुछ सालों से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. मूवी और वेब सीरीज से लेकर स्पोर्ट्स और आईपीएल तक सबकुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होता है और लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल इसलिए करते हैं, क्योंकि इसके जरिए यूज़र्स सीधा अपने मोबाइल फोन में कभी भी और कहीं भी, किसी भी चीज का कंटेंट देख सकते हैं.

भारत में सबसे सस्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म

हालांकि, इसके लिए यूज़र्स को नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम, सोनी लिव, ज़ी 5 आदि जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन खरीदा पड़ता है और उसके लिए उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इस कारण बहुत सारे भारतीय यूज़र्स खुलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन मान लीजिए कि अगर यूज़र्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए रोज सिर्फ 1 रुपये से  कम का खर्च लगे तो कैसा रहेगा.

ऐसा ही जियो ने किया है. जियो ने आज यानी 25 अप्रैल को दो सस्ते प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिसने बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए एक नई मुसिबत खड़ी कर दी है, क्योंकि जियो का प्रीमियम प्लान इन सबके मुकाबले सबसे सस्ता है. आइए हम आपको जियो, नेटफ्लिक्स, अमेज़न और डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के सबसे प्लान्स की तुलना करते हैं.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्लान्स

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये में मिलता है. इस प्लान की वैधता 3 महीने की होती है. इसका मतलब यूज़र्स को इस प्लान के लिए करीब 49.66 रुपये प्रति महीने खर्च करने पड़ते हैं. इस प्लान्स के जरिए यूज़र्स एक बार में सिर्फ एक ही मोबाइल स्क्रीन पर कंटेंट देख सकते हैं. 

नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान

नेटफ्लिक्स की बात करें तो इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सबसे सस्ता यानी बेसिक प्लान 149 रुपये प्रति महीने की कीमत से शुरू होता है. यह भी एक मोबाइल प्लान ही है, जिसमें यूज़र्स एक बार में सिर्फ एक मोबाइल स्क्रीन पर ही कंटेंट देख सकते हैं. इस प्लान की वैधता एक महीने की होती है.

अमेज़न प्राइम का सबसे सस्ता प्लान

अब अमेज़न प्राइम वीडियो की बात करें तो इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सबसे सस्ता प्लान 299 रुपये में मिलता है. इस प्लान के जिए यूज़र्स को एक महीने की अमेजन प्राइम मेंबरशिप मिलती है. इसके जरिए यूज़र्स एक ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप में कंटेंट देख सकते हैं और अमेजन म्यूज़िक और शॉपिंग ऐप का फायदा भी उठा सकते हैं.

जियो प्रीमियम का सबसे सस्ता प्लान

अब जियो प्रीमियम के प्लान्स की बात करते हैं, जिसमें कंपनी ने आज लॉन्च किया है. जियो का पहला प्लान सिर्फ 59 रुपये प्रति महीने की रेट से शुरू होता है, लेकिन कंपनी इस प्लान पर भी 51 प्रतिशत की छूट दे रही है और इसलिए इसकी कीमत 29 रुपये प्रति महीना ही पड़ती है. इसका मतलब है कि यूज़र्स को जियो के इस प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए प्रति दिन सिर्फ 1 रुपये से भी कम कीमत खर्च करना पड़ेगा. इस प्लान के तहत यूज़र्स किसी एक डिवाइस (मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट) में सभी कंटेंट 4K तक की वीडियो क्वालिटी में देख सकते हैं.


Jio ने OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए खड़ी की मुसीबत, Netflix, Hotstar और Prime के मुकाबले इतना सस्ता है प्लान

इसके अलावा जियो ने 149 रुपये का एक फैमिली प्लान भी लॉन्च किया है, जिसे डिस्काउंट के साथ 89 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस प्लान में 29 रुपये वाले सभी बेनिफिट्स 4 डिवाइस में मिलते हैं. लिहाजा जियो ने अगर अपने प्रीमियम प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट अच्छे कंटेंट अपलोड करने शुरू कर दिए तो ये नेटफ्लिक्स, प्राइम और हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 

Nothing के सबसे पहले फोन में आया AI Update, ईयरबड्स में भी मिलेगा ChatGPT सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget