एक्सप्लोरर

JIO PHONE PRIMA की सेल शुरू, कीमत कंपनी के सालाना रिचार्ज पैक से भी कम 

JIO PHONE PRIMA 4G: रिलायंस जियो के पॉकेट फ्रेंडली 4G फोन की सेल शुरू हो गई है. इसे कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया था. इस फोन की कीमत कंपनी के सालाना रिचार्ज पैक से भी कम है.

JIO PHONE PRIMA 4G Price: रिलायंस जिओ के पॉकेट फ्रेंडली 4G फोन की सेल शुरू हो गई है कंपनी ने JIO PHONE PRIMA 4G को इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 में पेश किया था. इस मोबाइल फोन की कीमत कंपनी के सालाना रिचार्ज पैक से भी कम है. इस 4G फोन को विशेषकर उन लोगों के लिए लॉन्च  किया गया है जो अभी भी 2G या 3G का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस फोन में ग्राहकों को वॉट्सऐप, फेसबुक, जियो सिनेमा समेत दूसरे ओटीटी ऐप्स का लाभ मिलता है.

कीमत एकदम कम 

कीमत की बात करें तो JIO PHONE PRIMA  को आप अमेजन और रिलायंस डिजिटल के आधिकारिक स्टोर से मात्र 2,599 रुपये में खरीद पाएंगे. इस फोन में आपको गूगल वॉइस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है. आप यूपीआई पेमेंट भी इस 4G फोन के जरिए कर सकते हैं. 

JIO PHONE PRIMA 4G के स्पेक्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस 4G फोन में आपको 2.4 इंच की डिस्प्ले मिलती है. ये पॉकेट फ्रेंडली फोन 23 रीजनल भाषाओं को सपोर्ट करता है जिससे आम व्यक्ति के लिए इसे चलाना काफी आसान हो जाता है. फोन में 1800 एमएएच की बैटरी मिलती है जो आराम से 1 दिन से ज्यादा चल सकती है. JIO PHONE PRIMA 4G में आपको 0.3MP का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है. आप स्मार्टफोन की स्टोरेज को 128GB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में 512Mb की रैम दी गई है. मल्टीटास्किंग और अच्छी स्पीड के लिए इसमें ARM कोर्टेक्स ए53 चिपसेट दिया गया है.

अगले महीने लॉन्च होगा ये फोन 

भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस फोन अगले महीने लॉन्च होगा. आईक्यू 12 दिसंबर को IQOO 12 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी. इसे आप अमेजन के माध्यम से खरीद पाएंगे. फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 64MP का पेरिस्कोप लेंस हो सकता है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 16MP का कैमरा दे सकती है. मोबाइल फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च होगा जो 120 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. इस स्मार्टफोन में आपको 3X ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम की सुविधा मिलेगी.    

यह भी पढ़ें:

AI से गलत वीडियो या फोटो बनाना बिगाड़ देगी जिंदगी, जानें कितनी है सजा और फाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget