एक्सप्लोरर

Xiaomi ने कहा, Samsung से नहीं लगता डर, पूरा फोकस प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट पर

शाओमी ने जब शुरूआत की थी तो 90 प्रतिशत स्मार्टफोन 15000 रुपये से नीचे थे और 7 से 8 प्रतिशत स्मार्टफोन की कीमत 15000 रुपये से ज्यादा थी.

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने कहा है कि वो अपना फोकस अब प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट पर ज्यादा लगा रही है. जहां वो मार्केट में वीवो, सैमसंग और हुवावे जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सके. मैनेजिंग डायरेक्टर और शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने कहा कि, हम ये सोच रहें है कि अब हमें 20,000 से ऊपर वाले स्मार्टफोन्स को लॉन्च करना चाहिए क्योंकि लोग अब अपग्रेड की मांग कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि किसी एवरेज स्मार्टफोन की कीमत अब ऊपर जा रही है. जिसे देखते हुए हम भी कुछ अलग करना चाहते हैं. हम MiA2 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं. मनु ने कहा कि आने वाले समय में हम प्रीमियम सेगमेंट में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाले हैं. तो वहीं नए डिवाइस के साथ लोगों के लिए नए सरप्राइज भी मिलेंगे.

जैन ने आगे कहा कि जब हमने मार्केट में शुरूआत की थी तो 90 प्रतिशत स्मार्टफोन 15000 रुपये से नीचे थे और 7 से 8 प्रतिशत स्मार्टफोन की कीमत 15000 रुपये से ज्यादा थी. लेकिन अब ये दोनों सेगमेंट के स्मार्टफोनन्स काफी ऊपर पहुंच चुके हैं. बता दें कि अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने के लिए ओप्पो, वीवो और हुवावे प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफोन को दिन ब दिन बढ़ा रहे हैं.

भारत का स्मार्टफोन का सेगमेंट सालाना 19 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है तो वहीं क्वार्टर में ये 10 प्रतिशत है. इस साल कई लोगों ने 2018 के फ्लैगशिप लॉन्च को महतत्व दिया और अलग तरह के स्मार्टफोन खरीदें. काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि इस साल प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में वनप्लस सबसे ऊपर रहा तो वहीं सैमसंग की बिक्री में गिरावट देखी गई.

सैमसंग से टक्कर

सेकेंड हॉफ क्वार्टर में सैमसंग और शाओमी के बीच स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर आने के लिए जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. जून के क्वार्टर में सैमसंग जहां 29 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ शाओमी से आगे था तो वहीं शाओमी का मार्केट शेयर इस दौरान 28 प्रतिशत था. लेकिन इस दौरान शाओमी ने स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जहां कंपनी ने एक क्वार्टर में 10 मिलियन यूनिट्स बेच दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget