एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Xiaomi की Redmi Note 10 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Xiaomi ने अपनी लेटेस्ट Redmi Note 10 सीरीज को भारतीय बाजार में उतार दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है.

चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपनी लेटेस्ट Redmi Note 10 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं. इन कीमत 11999 रुपये से शुरू होकर 21999 तक है. इन सभी मॉडल्स में प्रोसेसर से लेकर कैमरा फीचर्स शानदार हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस.

ये है कीमत Redmi Note 10 के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये तय की गई है. इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 13,999 रुपये रखी गई है. इसके अलावा Redmi Note 10 Pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के दाम 15,999 रुपये हैं. इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. साथ ही इस मॉडल के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 18,999 रुपये तय की गई है. इनके अलावा Redmi Note 10 Pro Max के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. वहीं इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 21,999 रुपये है.

Redmi Note 10 के स्पेसिफिकेशंस Redmi Note 10 में 6.43 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये MIUI 12 बेस्ड Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 678 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है. Redmi Note 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है.

Redmi Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस Redmi Note 10 Pro में 6.67 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये MIUI 12 बेस्ड Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है. Redmi Note 10 Pro में भी क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है.

Redmi Note 10 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस Redmi Note 10 Pro Max में 6.67 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये MIUI 12 बेस्ड Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है. Redmi Note 10 Pro Max में भी क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है.

Samsung के स्मार्टफोन्स को देगा टक्कर Redmi Note 10 सीरीज के स्मार्टफोन्स की टक्कर भारत में सैमसंग के स्मार्टफोन्स से होगी. सैमसंग ने हाल ही में अपना Samsung Galaxy A32 4G लॉन्च किया है. वहीं 11 मार्च को कंपनी Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन भी लॉन्च होने जा रहा है. ये फोन Samsung Galaxy M11 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था. अगर कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M12 की भारत में कीमत 12,000 रुपये से कम हो सकती है. फोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल का है. डुअल सिम सपोर्ट वाला ये फोन एंड्रॉयड ओएस बेस्ड One UI Core पर बेस्ड है.

ये भी पढ़ें

6 GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A32 4G, जानें फोन की कीमत और फीचर्स 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ LG W41+, जानें फोन के स्पेसिफिकेशंस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
Monday Box Office: सोमवार को 'राजा शिवाजी' निकली आगे, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' का ऐसा हाल
सोमवार को 'राजा शिवाजी' निकली आगे, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' का ऐसा हाल
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन

वीडियोज

West Bengal Election: Mamta Banerjee क्यों हारी ? TMC समर्थक ने बताई हार की सबसे बड़ी वजह!
West Bengal Result: TMC नेता का TV पर ड्रामा, बीच डिबेट भागे Sanjay Sarkaar? | TMC Vs BJP | Suvendu
West Bengal Result: 13वें राउंड के बाद ममता बनर्जी कितने वोटों से आगे! | BJP Vs TMC | Bhowanipore
Bengal Election Result : BJP की TMC को बर्दाश्त नहीं..! | BJP vs TMC | Breaking News
West Bengal Result: काउंटिंग के बीच कई शहरों में हंगामा | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
Monday Box Office: सोमवार को 'राजा शिवाजी' निकली आगे, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' का ऐसा हाल
सोमवार को 'राजा शिवाजी' निकली आगे, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' का ऐसा हाल
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
6,6,6,6,6,6,6... निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास
6,6,6,6,6,6,6... निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास
पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
Assembly Elections Result 2026: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
Embed widget