एक्सप्लोरर

अगस्त तक भारत में लॉन्च होंगे शाओमी के बजट स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro

शाओमी अपनी नई रेडमी 6 सीरीज भारत में अगले दो महीनों के भीतर यानी अगस्त तक लॉन्च कर सकती है.

नई दिल्लीः शाओमी अपनी नई रेडमी 6 सीरीज भारत में अगले दो महीनों के भीतर यानी अगस्त तक लॉन्च कर सकती है. mysmartprice की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी रेडमी 6 और रेडमी 6Aअगस्त तक अपनी ये बजट सीरीज भारत में उतारेगी जिसे कंपनी ने इस महीने शुरुआत में चीन के बाजारों मे उतारा है. इस सीरीज का नया स्मार्टफोन रेडमी 6 प्रो 25 जून को चीन के बाजारों में लॉन्च होने वाला है.

क्या हो सकती है भारत में इनकी कीमत चीन में रेडमी 6A की कीमत 599 युआन (करीब 6,300 रुपये) रखी गई है ये कीमत 2 जीबी रैम वेरिएंट की है. वहीं, रेडमी 6 की कीमत चीन के बाजारों में 799 (8400) युआन रखी गई है. ये 3 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट के लिए होगी. वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 999 युआन (लगभग 10500 रुपये) रखी गई है. भारत में इसकी कीमत की बात करें तो दोनों फोन 10,000 रुपये की कीमत के भीतर आ सकते हैं. वहीं लॉन्च होने वाला रेडमी 6 प्रो इस सा फरवरी में लॉनेच हुए रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत के आस-पास लगभग 18000 रुपये की कीमत के भीतर होगा.

अगस्त तक भारत में लॉन्च होंगे शाओमी के बजट स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro

Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन रेडमी 6 MIUI पर काम करेगा जो एंड्रॉयड ओरियो 8.1 ओरियो बेस्ड होगा. इसमें 5.45 इंच की स्क्रीन दी गई है जो फुल HD (720x1440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है. ये डिस्प्ले 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है और फोन में 80.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया गया है. ये स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडिया टेक हेलियो P22 चिपसेट के साथ आता है. इसके दो रैम वेरिएंट 3 जीबी और 4 जीबी के साथ आते हैं.

कैमरा की बात करें तो रेडमी 6 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कॉम्बिनेशन के साथ आता है. ये कैमरा लेंस 1.25 माइक्रॉन पिक्सल और AI से लैस है. फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर कैमरा दिया गया है. रेडमी 6 के दो स्टोरेज वेरिएंट 32 जीबी और 64 जीबी के साथ उपलब्ध होगा. जो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई , GPS/ A-GPS, ऑडियो जैक और माइक्रो-यूसएबी दिया गया है.

Redmi 6A के स्पेसिपिकेशन रेडमी 6A डुअल सिम वाला स्मार्टफोन है जो MIUI 10 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस्ड है. स्मार्टफोन में 5.45 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720x1440 की पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. साथ ही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है. रेडमी 6A में क्वाड-कोर मीडियाटेक हेलियो A22 चिपसेट प्रोसेसर और 2 जीबी रैम दी गई है.

कैमरा की बात करें तो इसमें में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है फ्रंट में है . सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है जो पोर्ट्रेट मोड सेल्फी मोड के साथ आता है. इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है. इस फोन को पावर देने के लिए 3000mAh की बैटरी है. कनेक्टिविटी की बात करें तो रेडमी 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है ऑप्शन दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget