एक्सप्लोरर

Xiaomi Pad 7 की पहली सेल आज से, ऑफर में मिल रही इतनी छूट, जानें कहां से खरीदें

Xiaomi Pad 7 को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था. आज से इसकी पहली सेल लाइव हो रही है. पहले ही दिन बैंक ऑफर के जरिये इस पर छूट का फायदा उठाया जा सकता है.

Xiaomi Pad 7 Sale: चाइनीज ब्रांड Xiaomi ने पिछले हफ्ते एक नया टैबलेट Xiaomi Pad 7 लॉन्च किया था. इसमें कई अपग्रेड्स के साथ नैनो टैक्स्चर डिस्प्ले दिया गया है. आज से भारत में इसकी बिक्री शुरू हो रही है. 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से यह बिक्री के लिए लाइव हो जाएगा. अगर आप शानदार फीचर्स के साथ एक अच्छा टैबलेट खरीदना चाह रहे हैं तो Xiaomi Pad 7 एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइये जानते हैं कि इसे कहां से खरीदा जा सकता है और इस पर क्या ऑफर मिल रहा है.

सबसे पहले जानिये फीचर्स

कंपनी इसे Xiaomi Pad 6 के मुकाबले डिजाइन, फीचर और परफॉर्मेंस अपग्रेड के साथ लेकर आई है. इसके कई डिजाइन एलिमेंट्स Pad 6 से मिलते-जुलते हैं. यह फ्लैट फ्रेम के साथ स्लीक मेटल यूनिबॉडी डिजाइन में आता है. इसका कैमरा मॉड्यूल कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से प्रेरित है. स्क्वेयर आकार वाले इस मॉड्यूल में 13MP कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है.

कैसा है डिस्प्ले और प्रोसेसर?

Xiaomi Pad 7 में 11.2 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3.2K रेजॉल्यूशन के साथ आता है. यह 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके टॉप वेरिएंट में नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह ग्लेयर और रिफ्लेक्शन को बहुत हद तक कम कर देता है. इससे विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर होता है. इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो यह स्नैपड्रेगन 7+ Gen 3 चिपसेट से लैस है, जो मल्टी-टास्किंग को आसान बनाता है. 

बैटरी और कलर ऑप्शन

पावर के लिए Xiaomi Pad 7 में 8,850mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इसके लिए चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा. यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कंपनी के हाइपर OS 2.0 पर रन करता है. नया टैब ग्रेफाइट ग्रे, मिराज पर्पल और सेग ग्रीन कलर में उपलब्ध करवाया गया है.

कहां से खरीदें और क्या है कीमत?

इच्छुक ग्राहक इसे अमेजन, Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. Xiaomi Pad 7 के बेस (8GB+128GB) वेरिएंट की कीमत कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. 12GB+256 वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 30,999 रुपये और इसके नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले एडिशन के लिए 32,999 रुपये चुकाने होंगे. ICICI बैंक कार्ड से इन्हे 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है. छूट के बाद इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये रह जाएगी.

ये भी पढ़ें-

खतरे में इंजीनियर्स की नौकरी! मार्क जुकरबर्ग ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- '2025 में AI...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget