एक्सप्लोरर

शाओमी के Mi8 सीरीज को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, महज 18 दिन में बिके10 लाख स्मार्टफोन

आईफोन X जैसी नॉच के साथ आने वाले शाओमी के पहले स्मार्टफोन ने महज 18 दिन के भीतर ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है.

नई दिल्ली: शाओमी Mi 8 और Mi8 SE को इस महीने 5 जून को लॉन्च किया गया. ये दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी के प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन हैं जो आईफोन X जैसी नॉच के साथ आने वाले शाओमी के पहले स्मार्टफोन हैं. इन स्मार्टफोन ने बाजार में उपलब्ध होने के महज 18 दिन के भीतर ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. महज 18 दिन में ही इसके 10 लाख हैंडसेट की बिक्री हो गई है.

शाओमी ने इस बात की जानाकरी देते हुए बताया कि अबतक कंपनी ने Mi8 सीरीज की 10 लाख यूनिट बेचने में सफल हुए हैं. ट्विटर पर शाओमी ने इसकी जानकारी दी कि एक महीने से भी कम वक्त में कंपनी ने ये बड़ा मकाम हासिल कर लिया है. याद रहे ये दोनों स्मार्टफोन अभी चीन के बाजारों में ही उतारे गए हैं , भारत में इनकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Mi 8 के स्पेसिफिकेशन Mi 8 की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 6.21 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:7:9 है. वहीं फोटो के लिए फोन में डुअल 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में f/1.8 अपर्चर लेंस की सुविधा दी गई है तो वहीं टेलीफोटो लेंस भी है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है. वहीं, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है. साथ में AI ब्यूटिफिकेशन और 3D पोट्रेट लाइटिंग मोड भी दी गई है. फोन के अगर बैटरी की बात करें तो 3400mAh की बैटरी दी गई.

Mi8 SE के स्पेसिफिकेशन शाओमी Mi8 SE के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.8 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1080x2244 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है. शाओमी के इस फोन में 18.7:9 का एस्पेक्ट रोशियो दिया गया है. इसमें 2.2GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोससेर दिया गया है इस चिपसेट के साथ आने वाला ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है. इसमें Adreno 616 ग्राफिक चिप और 4जीबी/6 जीबी रैम दी गई है. 64 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन की इंटरनल मैमोरी एसडी कार्ड की मदद से नहीं बढ़ाई जा सकती. ऑप्टिक्स की बात करें तो Mi 8 SE AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ आता है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है. ये कैमरा पोट्रेट, बोकेह मोड, पैरानोमा मोड के साथ आता है. सेल्फी के लिए इसमें Mi8 की तरह ही 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस कैमरे से स्लो- मोशन वीडियो भी शूट किया जा सकता है.

Mi8 SE को पावर देने के लिए 3120mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये फोन 269 घंटे का स्टैंडबाई लाइफ फोन को देने में सक्षम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget