एक्सप्लोरर

Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन 22 जून को भारत में करेगा एंट्री, सबसे पतले फोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Xiaomi Mi 11 Lite भारत में 22 जून को लॉन्च किया जाएगा. यहां इस फोन की कीमत 25,000 रुपये के आस-पास मानी जा रही है. इससे पहले ये फोन ग्लोबल मार्केट में 4G और 5G वेरिएंट में लॉन्च किया जा चुका है.

भारत के स्मार्टफोन बाजार में अपना सिक्का जमाने वाली चीनी कंपनी Xiaomi जल्द अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी 22 जून को Mi 11 Lite को भारतीय मार्केट में उतारेगी. ये कंपनी का अब तक का सबसे पतला और वजन में सबसे हल्का फोन माना जा रहा है. फोन को इसी साल मार्च में कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है. वहीं भारत में इस फोन की एंट्री से पहले इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं. आइए उन पर एक नजर डालते हैं. 

स्पेसिफिकेशंस
Mi 11 Lite स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है. साथ ही इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है.  फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर से लैस होगा. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. इस फोन में 8 GB रैम और 128 GB  इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी. ये फोन 4G और 5G दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है.

कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो Mi 11 Lite फोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा. 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो-मैक्रो लेंस दिया जाएगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. 

पावर और कनेक्टिविटी
पावर के लिए फोन में 4250mAh की बैटरी दी जाएगी, जो  33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है. इस फोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. 

OnePlus Nord CE 5G से होगी टक्कर
Xiaomi Mi 11 Lite की भारत में OnePlus Nord CE 5G से टक्कर होगी. इस फोन में 6.43 इंच फ्लैट डिस्प्ले, ग्लॉसी प्लास्टिक रियर पैनल, मेटल फ्रेम और मोटे बेजेल दिए जा सकते हैं. साथ ही इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है. फोन ट्रिपल रियर कैमरा, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स से लैस हो सकता है. फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Tecno Spark 7T स्मार्टफोन इस दिन भारतीय बाजार में देगा दस्तक, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स

Realme C25s स्मार्टफोन ने भारत में मारी एंट्री, गेमर्स को इसलिए पसंद आएगा ये फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget