एक्सप्लोरर

Xiaomi ने लॉन्च किए Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro और Mi 11 Lite 5G, जानें सभी के फीचर्स

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro और Mi 11 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन अभी भारत में लॉन्च नहीं किए गए हैं, लेकिन जल्द ही इसे भारत में लॉन्च हो सकते हैं.

चीन की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Xiaomi ने अपनी लेटेस्ट Mi 11 5G सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro और Mi 11 Lite 5G को ग्लोबल मार्केट में उतारा है. इन स्मार्टफोन्स को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था. हालांकि अभी ये भारत में लॉन्च नहीं किए गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि ये जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री कर सकते हैं. इन स्मार्टफोन्स के अलावा शाओमी ने अपना नया Mi स्मार्ट बैंड 6 भी पेश किया गया है.

Xiaomi Mi 11 Ultra के स्पेसिफिकेशंस Mi 11 Ultra में 6.81-इंच 2K WQHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200 × 1,440 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है. ये फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. Mi 11 Ultra ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.

कैमरा फोटोग्राफी की बात करें तो Mi 11 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN2 वाइड-एंगल सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया गया है. इसके अलावा दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 अल्ट्रा-वाइड एंगल और टेली मैक्रो कैमरा सेंसर है. पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W चार्जर के साथ आती है.

Xiaomi Mi 11 Pro के स्पेसिफिकेशंस Mi 11 Pro में 6.81-इंच 2K WQHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200 × 1,440 पिक्सल है. फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये फोन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.

कैमरा कैमरे की बात करें तो Xiaomi Mi 11 Pro में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. फोन में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकंडरी कैमरा लेंस है. साथ ही 8 मेगापिक्सल टेली-मैक्रो लेंस भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

Xiaomi Mi 11 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस Xiaomi Mi 11 Lite 5G में 6.55-इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 780G प्रोसेसर से लैस है. शाओमी के इस फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. सिट्रस येलो, मिंट ग्रीन और ट्रफल ब्लैक कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है.

कैमरा और बैटरी फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी दिया गया है. इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. पावर के लिए फोन में 4,250mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Samsung Galaxy S20 Ultra से होगा मुकाबला Xiaomi Mi 11 सीरीज का मुकाबला Samsung Galaxy S20 Ultra से होगा. इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. यह फोन ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड सैमसंग का One UI 2.0 ओएस पर कम करता है. Galaxy S20 Ultra में 100x जूम सपॉर्ट देखने को मिलता है जोकि इसका प्लस पॉइंट है. इतना ही नहीं इसमें 6.9 इंच का Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है, और यह 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कंपनी ने इसमें 7nm 64-बिट ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48MP का टेलिफोटो लेंस, 108MP का वाइड ऐंगल लेंस, 12MP का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक डेप्थ सेंसर इसके रियर में दिए गये हैं. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 40 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. Galaxy S20 Ultra में 12 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. भारत में इस फोन की कीमत 92,999 रुपये से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें

5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Micromax IN 1, जानिए क्या है फोन में खास OnePlus ने लॉन्च की स्मार्ट वॉच, 14 दिन की बैट्री लाइफ का कंपनी ने किया दावा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget