एक्सप्लोरर

WhatsApp पर आया मैसेज झूठा तो नहीं, कंपनी ने पकड़ने के लिए लॉन्च किया नया फीचर

व्हॉट्सएप में इस फीचर को लाना काफी मुश्किल था क्योंकि व्हॉट्सएप के सारे मैसेज एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होते हैं.

नई दिल्ली: व्हॉट्सएप ने अपना एक नया फीचर लॉन्च किया है. फीचर की मदद से अब यूजर को इस बात का पता चल पाएगा कि किसी सेंडर के जरिए भेजा गया मैसेज फॉरवर्ड किया गया है या उसे अपनी तरफ ने बनाकर यानी की क्रिएट कर भेजा गया है. इस फीचर की मदद से अब दो यूजर के बीच बातचीत और ग्रुप चैट में बात करना और आसान हो जाएगा. जिससे व्हॉट्सएप पर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाई जा सकेगी. व्हॉट्सएप ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि यूजर अब आसानी से इस बात का पता लगा पाएंगे कि उनके रिश्तेदार ने मैसेज को खुद टाइप कर भेजा है या उसे फॉरवर्ड किया गया है.

व्हॉट्सएप कई दिनों से फेक मैसेज और गलत जानकारी को लेकर संघर्ष कर रहा था. बता दें कि ये मुद्दा कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसे देखते हुए व्हॉट्सएप ने आखिरकार ये कदम उठाया है. दरअसल व्हॉट्सएप में इस फीचर को लाना काफी मुश्किल था क्योंकि व्हॉट्सएप के सारे मैसेज एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होते हैं.

WhatsApp पर आया मैसेज झूठा तो नहीं, कंपनी ने पकड़ने के लिए लॉन्च किया नया फीचर

भारत सरकार की झाड़ के बाद उठाया कदम

देश के कई इलाकों में व्हॉट्सएप पर प्रसारित ‘बच्चा चोरी’ की झूठी खबरों, अफवाहों की वजह से भीड़ के पीट-पीट कर लोगों को जान से मार देने की कई हालिया घटनाएं हुई हैं. इस संबंध में पिछले हफ्ते सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने व्हॉट्सएप से ज्यादा जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा था. साथ ही कहा था कि सरकार इस मामले में मंच के फर्जी खबर फैलाने के लिए उपयोग किए जाने को सहन नहीं करेगी. बता दें कि इस फीचर में व्हॉट्सएप ने ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर्स को और पॉवर दी है तो वहीं एक लैबलिंग मैसेज जैसा एक जरूरी फीचर भी दिया है जिससे ऐसे अफवाहों पर अब लगाम लगाया जा सकेगा.

WhatsApp पर आया मैसेज झूठा तो नहीं, कंपनी ने पकड़ने के लिए लॉन्च किया नया फीचर

व्हॉट्सएप का बयान

कंपनी ने कहा, ‘‘व्हॉट्सएप आपकी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है. हम आपको अग्रेषित किए गए संदेशों को साझा करने से पहले एक बार सोचने की सलाह देते हैं. इसे आगे भेजने से बचने के लिए आप एक टच से स्पैम (गलत संदेश) की रिपोर्ट कर सकते हैं या उस संपर्क को ब्लॉक कर सकते हैं.’’

यूजर्स कैसे पाएं इस नए फीचर को

यूजर अगर इस फीचर को अपने फोन में पाना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने व्हॉट्सएप को लेटेस्ट वर्जन को अपने फोन में अपडेट करना होगा. वहीं कुछ यूजर्स को इस फीचर के लिए एक- दो दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget