एक्सप्लोरर

WhatsApp लाया ग्रुप के लिए डिस्क्रिप्शन, मेंशन और सर्च मेंबर्स जैसे कई नए फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने ग्रुप के लिए नए फीचर्स का ऐलान किया है. इस नए फीचर को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए ही रोलआउट किया जा रहा है.

नई दिल्लीः इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने ग्रुप के लिए नए फीचर्स का ऐलान किया है. इस नए फीचर को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए ही रोलआउट किया जा रहा है. इन नए फीचर्स में ग्रुप डिस्क्रिप्शन जोड़ा जा सकेगा और ग्रुप एडमिन के अधिकारों को और बढ़ाया गया है. इन फीचर्स को इससे पहले व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया था. कंपनी की कोशिश है कि इन बदलाव के जरिए ग्रुप पर शेयर होने वाले फेक मैसेज और जानकारियों को एडमिन कंट्रोल कर सकें.

सबसे पहले बात करते हैं ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर की. इसके तहत आप अपने मौजूदा ग्रुप के लिए डिस्क्रिप्शन जोड़ सकेंगे. ये बिलकुल वैसा ही होगा जैसा अबतक आप अपनी प्रोफाइल में डिस्क्रिप्शन जोड़ते हैं. ग्रुप का ये डिस्क्रिप्शन कोई भी यूजर लिख सकता, एडिट कर सकता है. ये ठीक उसी प्रकार होगा जैसा कि ग्रुप की डिस्प्ले पिक्चर कोई भी ग्रुप मेंबर बदल सकता है.

अगर कोई यूजर ग्रुप का डिस्क्रिप्शन लिखता है, एडिट करता है तो ये नोटिफिकेशन सभी ग्रुप यूजर्स के पास आएगा. इसे ऐसा समझिए की जैसे ही कोई मेंबर ग्रुप की तस्वीर बदलता है तो ये नोटिफिकेशन ग्रुप से जुड़े सभी यूजर्स के पास जाता है ठीक वैसे ही डिस्क्रिप्शन में किए गए किसी बदलाव का नोटिफिकेशन हर ग्रुप मेंबर के पास जाएगा.

अब बात दूसरे फीचर एडमिन कंट्रोल की. इसमें एडमिन चाहे तो कुछ ग्रुप पार्टिसिपेंट या सिर्फ एडमिंस को ये अधिकार दे सकता है कि वो ग्रुप का नाम या तस्वीर बदल सकें.

इसके अलावा एक नई सुविधा व्हाट्सएप ग्रुप के लिए लाई गई है. जिसे 'group catch up' फीचर का नाम दिया गया है. इसमें यूजर को मैसेज खोज सकता है जिसमें उसे मेंशन किया गया है. ऐसे मैसेज को पाने के लिए बस @ पर टैप करना होगा. इसके अलावा यूजर अभ ग्रुप के मेंबर्स को भी सर्च कर सकता है. इसके लिए ग्रुप इंफो में जाना होगा. यहां पर सर्च का विकल्प मिलेगा जहां मेंबर का नाम लिखकर उसे सर्च किया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget