एक्सप्लोरर

WhatsApp लाया एंड्रॉयड और विंडोज़ यूजर्स के लिए नया फीचर, अब ग्रुप के लिए लिख सकेंगे Description

व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड और विंडोज़ बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है. इस नए फीचर में यूजर ग्रुप के लिए डिस्क्रिप्शन जोड़ सकेंगे.

नई दिल्लीः व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए-नए फीचर लेकर आता है और एकबार फिर फेसबुक ओन्ड ये एप अपने एंड्रॉयड और विंडोज़ बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है. इस नए फीचर ग्रुप के लिए है. जिसमें यूजर ग्रुप के लिए डिस्क्रिप्शन जोड़ सकेंगे. ये फीचर अभी बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. इसे ऑफिशियल एप में जल्द लॉन्च किया जा सकता है.

आप भी इस नए फीचर को पा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको व्हाट्सएप बीटा यूजर के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा. जिसके बाद आप इस एप के बीटा अपडेट ले पाएंगे. एंड्रॉयड के 2.18.57 और विंडोज़ के 2.18.28 वर्जन में ये नया अपडेट दिया गया है.

इस नए फीचर के तहत आप अपने मौजूदा ग्रुप के लिए डिस्क्रिप्शन जोड़ सकेंगे. ये बिलकुल वैसा ही होगा जैसा अबतक आप अपनी प्रोफाइल में डिस्क्रिप्शन जोड़ते हैं. ग्रुप का ये डिस्क्रिप्शन कोई भी यूजर लिख सकता, एडिट कर सकता है. ये ठीक उसी प्रकार होगा जैसा कि ग्रुप की डिस्प्ले पिक्चर कोई भी ग्रुप मेंबर बदल सकता है.

अगर कोई यूजर ग्रुप का डिस्क्रिप्शन लिखता है, एडिट करता है तो ये नोटिफिकेशन सभी ग्रुप यूजर्स के पास आएगा. इसे ऐसा समझिए की जैसे ही कोई मेंबर ग्रुप की तस्वीर बदलता है तो ये नोटिफिकेशन ग्रुप से जुड़े सभी यूजर्स के पास जाता है ठीक वैसे ही डिस्क्रिप्शन में किए गए किसी बदलाव का नोटिफिकेशन हर ग्रुप मेंबर के पास जाएगा.

हालांकि ये फीचर iOS प्लेटफॉर्म पर कब आएगा इसके बारे में अबतक कुछ कहा नहीं जा सकता.

आपको बता दें कि व्हाट्सएप भारत में एंड्रॉयड, iOS प्लेटफॉर्म पर UPI बेस्ड पेमेंट फीचर्स की बीटा टेस्टिंग कर रहा है. जल्द ये एप के जरिए सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. इस फीचर के जरिए जिस आसानी से आप चैट करते हैं उतनी ही आसानी से पैसे भी ट्रांसफर कर सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget