एक्सप्लोरर

Vivo Y72 5G Launch: Vivo ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, 48 MP कैमरा के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर

Vivo Y72 5G को भारत में 20,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें 8 GB रैम के साथ 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Vivo Y72 5G को भारतीय बाजर में उतारा है. वीवो की Y सीरीज का यह पहला 5G टेक्नोलॉजी वाला फोन है. इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रॉसेसर का यूज किया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. तो चलिए इसके स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डालते हैं. 
 
ये है कीमत 
Vivo Y72 5G स्मार्टफोन के 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,990 रुपये है. इस फोन की सेल कल से शुरू कर दी गई है. अगर आप ये फोन एचडीएफसी, कोटक या फिर आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 1500 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा. ये फोन प्रिज्म मैजिक ब्लू और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. 

Vivo Y72 5G के स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y72 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (1,080x2,408) पिक्सल है. ये 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रॉसेसर से लैस है. वीवो का ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड FunTouch OS 11 पर काम करता है. इसमें 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

कैमरा 
Vivo Y72 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. वहीं इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

पावर और कनेक्टिविटी
पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. Vivo Y72 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.  

Realme 8 5G
Vivo Y72 5G का भारत में Realme 8 5G से मुकाबला होगा. इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 2400/1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया गया है. इस फोन में Dimensity 700 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. इस फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है, जिसके बाद 4GB रैम को 8GB और 11GB रैम में कन्वर्ट किया जा सकता है. ये फोन एंड्राइड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करता है. इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इस फोन में 5 नाइट स्केप फिल्टर दिए गए हैं. वहीं 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है. पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जर से चार्ज होती है. इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Poco F3 GT Launch Update: इस दिन भारत में लॉन्च होगा Poco का ये खास फोन, 12 GB होगी रैम

12 GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा OnePlus Nord 2, जानें क्या होगा फोन में खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget