एक्सप्लोरर

अमेरिका जाने वाली फ्लाइट में लैपटॉप ले जाने पर लगेगा बैन!

नई दिल्लीः डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन आतंकवादी घटनाओं को रोकने के प्रयासों के तहत अमेरिका से बाहर जाने वाली और अमेरिका आने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में लैपटॉप साथ लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है. 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू सुरक्षा मंत्री जॉन केली से 'फॉक्स न्यूज' ने पूछा कि क्या वह अमेरिका से और अमेरिका के लिए सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में मौजूदा लैपटॉप प्रतिबंध को बढ़ाएंगे?

इस पर उन्होंने कहा, "हां, ऐसा हो सकता है."

इस तरह के कदम से मार्च में घोषित प्रतिबंध की समय सीमा बढ़ जाएगी. इस प्रतिबंध से अधिकतर मिडिल ईस्ट सहित 10 शहरों की प्रति दिन लगभग 50 उड़ानें प्रभावित होती हैं.

इस प्रतिबंध के तहत यात्रियों को अपने सामान के साथ लैपटॉप, टैबलेट और कुछ अन्य उपकरण लाने की मनाही है. स्मार्टफोन से बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की जांच होती है.

यह नियम 10 अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों से नॉनस्टॉप अमेरिका के लिए उड़ानों पर लागू होता है, जिसमें जॉर्डन की राजधानी अम्मान, कुवैत की कुवैत सिटी, काहिरा, इस्तांबुल, सऊदी अरब के जेद्दा और रियाद, मोरक्को के कैसाब्लांका, कतर से दोहा और संयुक्त अरब अमीरात से दुबई और अबू धाबी शामिल हैं. सभी विदेशी विमानन कंपनियों की प्रति दिन लगभग 50 उड़ानें प्रभावित होती हैं.

इस महीने की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ट्रंप प्रशासन यूरोपीय संघ से आने वाली उड़ानों पर भी इस प्रतिबंध को लगाएगा, जिससे संभवत: सालाना 6.5 करोड़ लोगों के आवागमन वाले ट्रांस-अटलांटिक मार्ग प्रभावित होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?

कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?

Embed widget