एक्सप्लोरर

7 करोड़ Aircel के ग्राहकों का मोबाइल नंबर 31 अक्टूबर को हो जाएगा बंद, जारी रखना चाहते हैं सुविधा तो करें पोर्ट

साल 2018 में जब एयरसेल का ऑपरेशन बंद हो गया था, उस समय कंपनी ने कोशिश की थी कि उसका मर्जर आरकॉम के साथ हो जाए. लेकिन रेग्युलेटरी अप्रूवल्स की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया.

नई दिल्लीः एयरसेल और डिशनेट के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. अगर आप इन दोंनों कंपनियों का सिमकार्ड यूज करते हैं तो 31 अक्टूबर तक बंद हो जाएगा. अगर ग्राहक अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं तो 31 अक्टूबर से पहले अपना नंबर किसी अन्य नेटवर्क में पोर्ट करवा लें. TRAI के अनुसार मौजूदा समय में करीब 70 मिलियन (7 करोड़) एयरसेल के ग्राहक हैं. इन ग्राहकों ने अगर तय समय तक अपना नंबर पोर्ट नहीं करवाया तो अचानक से सभी सुविधाएं बंद कर दी जाएगी.

19 मिलियन यूजर्स ने नंबर पोर्ट करवाया

2018 में जब एयरसेल ने अपना ऑपरेशन बंद किया था, उस समय कंपनी के पास 90 मिलियन (9 करोड़) ग्राहक थे. TRAI के डेटा के मुताबिक 28 फरवरी 2018 से 31 अगस्त 2019 के बीच 19 मिलियन (1.9 करोड़) एयरसेल यूजर्स ने अपना नंबर किसी अन्य नेटवर्क में पोर्ट करवाया. बचे हुए 70 मिलियन (7 करोड़) ग्राहकों के पास इस बार आखिरी मौका है.

फरवरी 2018 में बंद हो गया था एयरसेल का संचालन

साल 2018 में जब एयरसेल का ऑपरेशन बंद हो गया था, उस समय कंपनी ने कोशिश की थी कि उसका मर्जर आरकॉम के साथ हो जाए. लेकिन रेग्युलेटरी अप्रूवल्स की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया. जिस समय एयरसेल बंद हुआ था उस दौरान उसके यूजर्स की संख्या सरकारी BSNL से से ज्यादा थी.

कैसे पोर्ट करें नंबर ?

मैन्युअली नेटवर्क चुनने के बाद मैसेज में जाकर टाइप करें PORT. उसके बाद अपना एयरसेल मोबाइल नंबर टाइप करें और 1900 पर मैसेज भेज दें. कुछ मिनट में आपके नंबर पर यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) आएगा. आप जिस टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर की सेवा लेना चाहते हैं, उसके स्टोर पर जाएं और UPC कोड की मदद से आपका नंबर दूसरे नेटवर्क में पोर्ट हो जाएगा.

Vivo ने उठाया अपने नए स्मार्टफोन 'Z1 X' से पर्दा, जानें क्या हैं खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

Embed widget