एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: रिसाइकल फोन और दूसरे गैजेट से बनाए जाएंगे गोल्ड, ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल

इस जानकारी को टोक्यों ओलंपिक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाली है. जहां ये कहा गया है कि लोग अपने पुराने डिवाइस को डोनेट कर सकते हैं. कमेटी ने बताया है कि ओलंपिक पदक बनाने के लिए उसे 2700 किलो कांस्य, 28.4 किलो सोना और 4100 किलो चांदी की जरूरत पड़ेगी.

नई दिल्ली: दुनिया अब ई वेस्ट पर भरोसा करने लगी है. जहां प्लास्टिक, पॉलिथीन और ऐसी चीजों को रिसाइकल कर नई चीजों को बनाया जा रहा है. हम आजतक कई रिसाइकल प्रोडक्ट्स देख चुके हैं जो पर्यावरण के साथ हमारे लिए भी काफी लाभदायक रहे हैं. लेकिन क्या आप इस बात पर भरोसा कर सकते हैं कि आज की टेक्नॉलजी की मदद से हम ओलंपिक में मिलने वाले मेडल बना सकते हैं.  यानी को गैजेट, मोबाइल, लैपटॉप को रिसाइकल कर हमे खेलों में मिलने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल बना सकते हैं.

दरअसल 2020 में जापान में होने वाले टोक्यो ओलंपिक की आयोजन कमेटी ने ई-वेस्ट के निस्तारण के लिए बड़ा फैसला लिया है.रिपोर्ट के मुताबिक 2020 टोक्यो ओलंपिक कमेटी स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स को रिसाइकल कर ओलंपिक मेडल बनाएगी. यह पहली बार नहीं है कि ओलंपिक में रिसाइकल धातु से पदक बनाए जा रहे हैं. इससे पहले भी 2016 रियो ओलंपिक में रिसाइकल किए गए धातुओं से पदक बनाए गए थे. हालांकि उनमें रिसाइकल किए गए धातु की मात्रा महज 30 फीसदी ही थी. ऐसा पहली बार होगा कि ओलंपिक मेडल पूरी तरह रिसाइकल किए गए धातु से बनाए जाएंगे.

बता दें कि इस जानकारी को टोक्यों ओलंपिक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाली है. जहां ये कहा गया है कि लोग अपने पुराने डिवाइस को डोनेट कर सकते हैं. कमेटी ने बताया है कि ओलंपिक पदक बनाने के लिए उसे 2700 किलो कांस्य, 28.4 किलो सोना और 4100 किलो चांदी की जरूरत पड़ेगी. कमेटी के पास अभी तक कुल 48 हजार टन का ई-वेस्ट इकट्ठा हो गया है. जो कि सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल बनाने के लिए काफी है. हालांकि गोल्ड मेडल बनाने के लिए उन्हें और सोने की जरूरत पड़ेगी. कमेटी के पास अभी पर्याप्त समय है, जल्द ही गोल्ड की जरूरत भी पूरी हो जाएगी.

यह योजना 'पुनर्निर्माण ओलंपिक्स' को बनाए रखने के लिए एक प्रतीक का प्रयास है, जो इन खेलों के प्रमुख थीमों में से एक हैं. जापान में टॉच रिले की शुरुआत 26 मार्च को फुकुशिमा से शुरू होगी और यह उद्घाटन समारोह के लिए टोक्यो पहुंचने से पहले 121 दिनों के अंदर सभी 47 प्रान्तों से गुजरेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget